फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The tigress came in front of the cowherds

शामली: कावड़ियों के सामने आई बाघिन

Thu, 16 Feb 2023 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
The tigress came in front of the cowherds
कालागढ़। कालागढ़ की केंद्रीय कॉलोनी में हनुमान मंदिर के सामने कावड़ियों के जत्थे के सामने बाघिन आ गई। वन विभाग का गश्ती दल कावड़ियों को सुरक्षा घेरे में लेकर नई कॉलोनी पहुंचा।
विज्ञापन

हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे कावड़ियों के एक जत्थे के सामने केंद्रीय कॉलोनी में हनुमान मंदिर के सामने एक बाघिन आ गई। बाघिन सड़क से उतरकर नीचे सुखासोत की ओर चली गई। इस दौरान मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। मौके पर मौजूद वन विभाग का गश्ती दल पहुंच गया। वन दरोगा महेश जोशी के साथ वन कर्मियों ने सबसे पहले कावड़ियों को सुरक्षा घेरे में लिया। मामले का शोर मचते ही स्थानीय लोग हनुमान मंदिर की ओर दौड़ पड़े। वन विभाग का गश्ती दल कांवड़ियों को सुरक्षित लेकर नई कॉलोनी पहुंचा। बड़कोट जा रहे कांवरियों का जत्था कुमायूं मंडल के लिए रवाना हो गया। वन दरोगा महेश जोशी का कहना है कि देर शाम को अक्सर यहां बाघ और बाघिन का विचरण होने लगता है । यह मार्ग वन्य जीव बाहुल्य मार्ग है । घटना से राहगीरों में दहशत का माहौल है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed