फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The threat of corona remains, sanitization system crumbles

कोरोना का खतरा बरकरार, सैनिटाइजेशन व्यवस्था चरमराई

Fri, 09 Oct 2020 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
The threat of corona remains, sanitization system crumbles
शामली रोडवेज बस अड्डे पर रक्खी सैनिटाइजर मशीन - फोटो : SHAMLI
कोरोना का खतरा बरकरार, सैनिटाइजेशन व्यवस्था चरमराई
विज्ञापन

शामली। कोरोना से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों और सरकारी कार्यालयों में सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की गई थी और वहां पर मशीनें लगवाई गई थी। मगर धीर-धीरे यह व्यवस्था ध्वस्त होती जा रही है। अमर उजाला ने शुक्रवार को सरकारी कार्यालयों, रोडवेज स्टैंड सरकारी अस्पताल समेत कई स्थानों की पड़ताल की तो अधिकतर स्थान पर सैनिटाइजेशन नहीं होना पाया गया।
रोडवेज पर नहीं मिली सैनिटाइजेशन की व्यवस्था
शासन ने रोडवेज बस परिचालकों के लिए गाइड लाइन जारी की थी कि बस में सवार होने से पहले यात्रियों के हाथ सैनिटाइज कराए जाएंगे। बस को भी सैनिटाइज कराया जाएगा। शुक्रवार को रोडवेज बस स्टैंड पर सैनिटाइजेशन की कोई व्यवस्था नहीं मिली। प्रतीक्षालय में सैनिटाइजेशन मशीन रखी है, लेकिन उसका इस्तेमाल कोई नहीं करता मिला। यात्रियों को सैनिटाइज के लिए प्रेरित करने वाला कोई कर्मचारी भी मौजूद नहीं था। बस में यात्री चढ़ रहे थे, लेकिन न परिचालक उनके हाथ सैनिटाइज करा रहा था और न ही बस को सैनिटाइज कराया गया।
विज्ञापन

पालिका में चालू मिली मशीन
नगरपालिका शामली में सैनिटाइजेशन मशीन लगी हुई मिली। पालिका में आने-जाने वाले लोगों के साथ ही कर्मचारी हाथ सैनिटाइज करते हुए मिले। मौके पर एक महिला कर्मी की ड्यूटी लगी थी, जो लोगों को कार्यालय में जाने से पहले हाथ सैनिटाइज करने के लिए कह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलक्ट्रेट गेट पर नहीं कोई व्यवस्था
कलक्ट्रेट के गेट पर एक कर्मचारी अंदर जाने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करता मिला, लेकिन वहां पर न तो सैनिटाइजेशन मशीन थी और न ही किसी के हाथ सैनिटाइज कराए जा रहे थे। कुछ लोग तो बिना थर्मल स्क्रीनिंग के ही अंदर जा रहे थे। पहले यहां पर सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की गई थी।
सीएचसी में नहीं मिली सैनिटाइजेशन मशीन
सीएचसी शामली में गेट पर कर्मचारी बैठा हुआ था। वहां पर न तो सैनिटाइजेशन मशीन लगी थी और न ही हाथ सैनिटाइज कराने वाला कोई था। मुख्य द्वार के अंदर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था थी, लेकिन कुछ लोग बिना थर्मल स्क्रीनिंग के ही इधर-उधर से निकल रहे थे।

कोट
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बस स्टैंड पर सैनिटाइजेशन मशीन लगाई गई है। परिचालक को 500 एमएल की शीशी सैनिटाइजेशन की दी जाती है। कम पड़ती है तो बीच में भी उपलब्ध कराया जाता है। स्टैंड पर आने व जाने के समय बस को सैनिटाइज कराया जाता है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे स्वयं भी कोरोना बचाव के लिए जागरूक होकर हाथ सैनिटाइज कराएं और फेस मास्क लगाए। - राजेंद्र सिंह चौहान, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed