{"_id":"642d6fa3aa11a37edb09a655","slug":"the-team-demolished-the-house-being-built-under-pradhan-mantri-awas-yojana-in-shamli-district-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: टीम ने ध्वस्त किया प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहा मकान, एक युवक की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: टीम ने ध्वस्त किया प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहा मकान, एक युवक की हालत बिगड़ी
Wed, 05 Apr 2023 06:25 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 05 Apr 2023 06:25 PM IST
सार
Shamli News : तहसील की टीम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहा मकान ध्वस्त कर दिया। इस दौरान एक युवक की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
मकान ध्वस्त किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली जनपद में चौसाना क्षेत्र के टोडा गांव में तहसील की टीम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन मकान ध्वस्त करा दिया। इस दौरान एक युवक की हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिलाओं ने नायब तहसीलदार पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
टोडा गांव में अनारकली पत्नी मुकेश के मकान का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण कराया जा रहा था। मकान पर लिंटर डालने की तैयारी की जा रही थी। बुधवार को नायब तहसीलदार के साथ में तहसील की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी से निर्माण ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Umesh Pal Hatyakand: धीरे-धीरे खुल रहीं परतें, अतीक के बहनोई अखलाक को लेकर सामने आया ये बड़ा राज
विज्ञापन
इस दौरान महिलाओं ने विरोध भी किया, लेकिन तहसील की टीम ने उनकी एक नहीं सुनी। मकान के ध्वस्तीकरण के दौरान अनारकली के पुत्र नीरपाल की हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें: Murder Case: पूर्व पार्षद को रिमांड पर लेकर दोहराया क्राइम सीन, पर नहीं मिला शव, वारदात से कांप उठा था शहर