फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Murder Case: पूर्व पार्षद को रिमांड पर लेकर दोहराया क्राइम सीन, पर नहीं मिला शव, वारदात से कांप उठा था शहर

Wed, 05 Apr 2023 12:23 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 05 Apr 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Police repeated the crime scene by taking former councilor Saud on remand but body was not found of Konen
आरोपी को ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के खैरनगर में मासूम मेराब और कोनेन की हत्या में आरोपी पूर्व पार्षद सऊद फैजी, शाद और आरिफ को मंगलवार रिमांड पर लेने के बाद विवेचक अपराध निरीक्षक बीके त्रिपाठी ने क्राइम सीन दोहराया। इसके लिए वह आरोपियों को गंगनहर के अटेरना पुल पर पहुंचे।



यहां आरोपियों ने बताया कि बच्चों के शव यहीं पर फेंके गए थे। इनमें मेराब का शव तो पहले ही मिल गया था, लेकिन कोनेन के शव का कुछ पता नहीं चला है। उसकी तलाश में पुलिस आरोपियों के साथ करीब पांच घंटे तक गंगनहर पटरी सहित अन्य क्षेत्रों में घूमती रही। लगभग 50 किलोमीटर का क्षेत्र कवर किया गया। इसके बावजूद कुछ पता नहीं चला।

Police repeated the crime scene by taking former councilor Saud on remand but body was not found of Konen
नहर में तलाश जारी। - फोटो : अमर उजाला

देहलीगेट थाना प्रभारी ऋषि पाल सिंह ने बताया कि 23 मार्च की रात खैरनगर निवासी शाहिद बेग की पत्नी निशा और उसके प्रेमी पूर्व पार्षद सऊद फैजी पड़ोसी साद, आरिफ, महिला मुसर्रत पत्नी महताब और कोसर पत्नी अफसर ने तंत्र-मंत्र और प्रेम-प्रसंग के चलते मेराब और कोनेन की हत्या कर शव गंगनहर में फेंक दिए थे।

Police repeated the crime scene by taking former councilor Saud on remand but body was not found of Konen
बच्चों की हत्या का मामला। - फोटो : अमर उजाला

इस घटना का खुलासा होने पर पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। दो दिन बाद पुलिस ने बेटे मेराब का शव गंगनहर से बरामद कर लिया था। शाहिद बेग ने बेटी कब्र पर ही पत्नी निशा को तीन तलाक दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Police repeated the crime scene by taking former councilor Saud on remand but body was not found of Konen
मेरठ में बच्चों की हत्या का मामला। - फोटो : अमर उजाला

सीओ कोतवाली अमित कुमार राय ने बताया कि मंगलवार को रिमांड पर लेने के बाद पुलिस ने आरोपी क्राइम सीन अटरेना पुल पर ले गई। यहां भोला झाल, पूठ खास और नानू गंगनहर तक शव की तलाश की गई।

विज्ञापन
Police repeated the crime scene by taking former councilor Saud on remand but body was not found of Konen
आरोपी पूर्व पार्षद। - फोटो : अमर उजाला

हाईकोर्ट तक नि:शुल्क केस लड़ेंगे : अधिवक्ता रामकुमार
इस मामले में अधिवक्ता राम कुमार शर्मा ने बताया कि खैरनगर प्रकरण में वादी शाहिद बेग का केस नि:शुल्क लड़ेंगे। हाईकोर्ट तक मजबूत पैरवी कर आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed