फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Umesh Pal Hatyakand: धीरे-धीरे खुल रहीं परतें, अतीक के बहनोई अखलाक को लेकर सामने आया ये बड़ा राज

Wed, 05 Apr 2023 12:01 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 05 Apr 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Umesh Pal Hatyakand: Dr. Akhlaq and his wife Ayesha Noori helped shooters of Atiq
उमेश पाल हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला

प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड की साजिश में शामिल माफिया अतीक के बहनोई मेरठ निवासी डॉक्टर अखलाक की गिरफ्तारी के बाद धीरे-धीरे परतें खुल रही हैं। अभी तक की जांच में पता चला है कि हत्याकांड से पहले और बाद में भी अखलाक और उसकी पत्नी आयशा नूरी ने अतीक के अलावा अन्य आरोपियों की भी पूरी मदद की। 

loader


शूटरों को पनाह देने के साथ ही आर्थिक मदद दिलाने में भी इनकी भूमिका रही है। फिलहाल पुलिस अखलाक सहित उसके परिवार के सभी सदस्यों के बैंक खातों की डिटेल खंगाल रही है। 

Prayagraj Umesh Pal Hatyakand: Dr. Akhlaq and his wife Ayesha Noori helped shooters of Atiq
अतीक अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
सूत्रों के अनुसार, इस हत्याकांड के बाद कई खातों से मोटी रकम निकाली गई है, जबकि इस अवधि के दौरान अखलाक या उसके परिवार में ऐसा कोई बड़ा काम नहीं हुआ, जिसके लिए मोटी रकम की जरूरत पड़ी हो। पुलिस को आशंका है कि यह रकम निकालकर किसी अन्य माध्यम से अतीक या उसके परिवार तक पहुंचाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj Umesh Pal Hatyakand: Dr. Akhlaq and his wife Ayesha Noori helped shooters of Atiq
डॉ. अखलाक के घर पहुंचे बमबाज गुड्डू मुस्लिम सीसीटीवी में कैद हुआ। - फोटो : अमर उजाला।
डॉ. अखलाक मेरठ में रहकर उनकी मदद कर रहा था, जबकि अखलाक की पत्नी आयशा नूरी बरेली या फिर प्रयागराज में रहकर मदद कर रही थी। उसे हत्याकांड के बारे में जानकारी थी, लेकिन सब कुछ जानते हुए भी उसने आरोपियों की मदद की और मेरठ में अपने घर शूटर गुड्डू मुस्लिम को भी शरण दी।
Prayagraj Umesh Pal Hatyakand: Dr. Akhlaq and his wife Ayesha Noori helped shooters of Atiq
अतीक और शाइस्ता - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि पुलिस आयशा की कॉल डिटेल खंगाल रही है। इसके बाद उस पर शिकंजा कसा जा सकता है।
विज्ञापन
Prayagraj Umesh Pal Hatyakand: Dr. Akhlaq and his wife Ayesha Noori helped shooters of Atiq
अतीक अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
मेरठ में कई दिन ठहरने आया था गुड्डू
डॉ. अखलाक से पूछताछ में पता चला है कि शूटर गुड्डू मुस्लिम को उसके घर दो-तीन दिन रुकना था, लेकिन वह करीब 17 घंटे रुकने के बाद चला गया। दरअसल, डॉ. अखलाक के परिवार को शक हो गया था कि गुड्डू के बारे में आसपास के लोगों को पता चल गया है। कहीं, पुलिस छापामारी न कर दें, इसलिए उसे यहां से जल्दी भेज दिया गया।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed