{"_id":"5de8066a8ebc3e54a64f5b62","slug":"the-student-accused-the-teacher-of-assault-shamli-news-mrt4570714111","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र ने शिक्षक पर मारपीट का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र ने शिक्षक पर मारपीट का आरोप लगाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र ने शिक्षक पर मारपीट का आरोप लगाया
शामली। शहर के एक स्कूल के कक्षा 11 के छात्र ने शिक्षक पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। छात्र ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
बुधवार को थाना आदर्श मंडी पर कक्षा 11 के छात्र ने तहरीर देकर बताया कि स्कूल के एक शिक्षक उनसे कई महीने से रंजिश रखते हैं और किसी न किसी बात को लेकर परेशान करते हैं। पूर्व में भी शिक्षक कई बार उसे देख लेने की धमकी दे चुके हैं। छात्र का आरोप है कि बुधवार दोपहर को वह स्कूल पहुंचा तो गेट पर रोक लिया और धमकी देेने लगे। इसके बाद करीब दो बजे वह स्कूल के फील्ड में बैठा था। उस समय उसके साथ उसके मित्र भी बैठे थे। उसी समय शिक्षक डंडी लेकर वहां पर पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके साथी ने विरोध किया तो शिक्षक ने उसे भी देख लेने की धमकी दी। छात्र ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में आदर्श मंडी थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह का कहना है कि छात्र की तहरीर मिली है। इस मामले में कुछ लोग समझौता कराने की कोशिश में लगे थे। इस मामले में अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उधर, स्कूल के चेयरमैन का कहना है कि छात्र को किसी बात को लेकर डांट दिया था। मारपीट का आरोप गलत है। छात्र किसी के बहकावे में आकर थाने चला गया था। बाद में छात्र स्कूल पहुंचा था और उसके बाद घर चला गया। छात्र के भाई ने बताया कि कुछ लोग उसे बहलाफुसलाकर शिकायत कराने ले गए थे। वे इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते।