{"_id":"673e3965740d27a8e20a24f4","slug":"the-sting-of-dengue-is-not-getting-weaker-even-in-winter-shamli-news-c-26-1-sal1002-132059-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: संर्दी में भी कमजोर नहीं हो रहा डेंगू का डंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: संर्दी में भी कमजोर नहीं हो रहा डेंगू का डंक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सर्दी के मौसम में भी डेंगू का डंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब तीन और मरीजों को डेंगू की पुष्टि हुई है। अब तक जिले में 27 डेंगू से ग्रस्त मरीज मिल चुके हैं। चिकित्सक सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
सर्दी के मौसम में डेंगू का डंक कम होने लगता है। नाममात्र मरीज ही मिल पाते हैं, मगर इस बार डेंगू का डंक सर्दी शुरू होने के बावजूद कम होने का नाम नहीं ले रहा है।
अक्तूबर माह से मौसम में आ रहे बदलाव के साथ ही डेंगू का डंक भी लोगों को बीमार कर रहा है। जिले में अब तक बुखार के 24 मरीजों की एलाइजा जांच में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। इनमें नौ केस अक्तूबर माह में हुई 91 मरीजों की एलाइजा जांच में पाए गए हैं। अब शामली में तीन डेंगू पीड़ित मिले हैं, जिनमें एक बुजुर्ग, दो युवा शामिल हैं। अब तक जिले में 27 डेंगू संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन
बचाव को यह करें
जिला मलेरिया अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सावधानी ही डेंगू से बचाव है, मच्छर काटने से बचाव करने के तरीके अपनाने चाहिएं। इसके लक्षण नजर आते ही चिकित्सक की सलाह से जांच कराकर उपचार कराना चाहिए। जिला अस्पताल में डेंगू की जांच व उपचार की निशुल्क सुविधा उपलब्ध है। उधर, जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. किशोर आहूजा ने बताया कि इस बार मच्छरों का प्रकोप सर्दी में भी बना हुआ है, जिसके कारण डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। शासन के निर्देश पर अस्पताल में 12 बेड का डेंगू वार्ड बनाया गया है। वार्ड में मरीजों के लिए बेड पर मच्छरदानी व सभी जरूरी दवाइयां उपलब्ध हैं। डेंगू के उपचार समय से शुरू कराना चाहिए। इसमें लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है।
डेंगू के लक्षण:
- तेज बुखार होना।
- जोड़ों व मांसपेशियों में दर्द होना।
- सिरदर्द होना, उल्टियां होना।
- शरीर पर लाल भूरे रंग के चकत्ते होना।
बचाव के उपाय
- घर के आसपास सफाई रखें।
- फ्रिज की ट्रे, कूलर के पानी को सप्ताह में दो बार बदलें।
- तरल पदार्थों का सेवन ज्यादा करें।
- खिड़कियों पर जाली लगवाएं।
- शरीर को ढकने वाले ज्यादा कपड़े पहनें।
- सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
चिकित्सक की सलाह से जांच व उपचार कराएं।