{"_id":"66c3da61d2abf56cf404bce4","slug":"the-sisters-reached-to-tie-the-raksha-sutra-despite-facing-difficulties-shamli-news-c-26-1-aur1003-126564-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: परेशानी उठाते हुए रक्षासूत्र बांधने पहुंचीं बहनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: परेशानी उठाते हुए रक्षासूत्र बांधने पहुंचीं बहनें
विज्ञापन
शामली/ कैराना/थानाभवन/जलालाबाद/झिंझाना/बाबरी। जिले भर में भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। बसों और ट्रेनों में अधिक भीड़ होने के कारण बहनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ यात्रियों ने बसों की खिड़की पर खड़े होकर यात्रा की।
सुबह से ही बहनों में रक्षाबंधन पर्व को लेकर उत्साह दिखाई दिया। बहनों ने शुभ मुहूर्त में राखी बांधीं और भाइयों को रोली चंदन का टीका किया। साथ ही उनकी लंबी आयु की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर रक्षा का वचन दिया। रक्षाबंधन पर्व पर दूर-दराज रहने वाले भाइयों को राखियां पोस्ट भी की गईं। वहीं शहर के कबाड़ी बाजार, नया बाजार, मैन रोड, शिवमूर्ति, नेहरू मार्केट में खूब भीड़ रही।
-भाइयों ने उपहार में बहनों को दी स्कूटी, घड़ी और मोबाइल
इस बार रक्षाबंधन पर भाइयों में बहनों को तोहफा देने का क्रेज नजर आया। सेल्स मैनेजर अंकुर ने बताया कि गांव कसरेवा के विवेक ने रक्षाबंधन पर अपनी बहन कशिश को तोहफे में स्कूटी दिलाई है। वहीं गांव सिंभालका के जितेंद्र कुमार होंडा शोरूम पर अपनी बहन पारुल और भांजी रिद्धि शर्मा व अंशिका को लेकर पहुंचे। मामा जितेंद्र ने अपनी भांजी व बहन पारुल को राखी बांधने पर एक लाख की नई स्कूटी दिलाई। तोहफा देखकर बहन व भांजी काफी खुश नजर आईं। वहीं शामली के कार्तिक ने अपनी गुल्लक तोड़कर 2100 रुपये की स्मार्ट घड़ी दिलाई।
विज्ञापन
-ट्रेनों और बसों में उमड़ी भीड़
सोमवार को रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेश सरकार द्वारा रोडवेज बसों में बहनों के लिए किराए में छूट देने के बाद रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ रही। बसों में चढ़ने के लिए आपाधापी मची रही, क्योंकि हर किसी को अपने भाई को राखी बांधने के लिए जल्दी थी। भीड़ को देखते हुए बसों की संख्या भी कम पड़ गई। कुछ लोग तो महिलाओं को बसों के अंदर खिड़की से खींचते नजर आए। आलम यह था, जो भी बस बस अड्डे पर आती, वह तुरंत भर जाती। वहीं रेलवे स्टेशन पर भी काफी भीड़ नजर आई। ट्रेनों में कुछ यात्रियों ने खिड़की पर लटकर सफर किया ताकि समय से बहनों के पास पहुंच सकें। शामली के काजीवाड़ा की सुनिता, रीतू ने बताया कि भीड़ के कारण उन्हें दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
-दिनभर जाम से जूझता रहा शहर
रक्षाबंधन पर्व पर वाहनों की शहर में भरमार रही। सभी अपनी बाइक, कारों से बहनों के यहां सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गए। कई बार फाटक बंद होने और वाहनों की संख्या अधिक होने के चलते शहर के मेरठ करनाल रोड, धीमानपुरा फाटक पर बार-बार जाम की स्थिति बनती रही। मशक्कत के बाद यातायात पुलिसकर्मियों ने जाम से निजात दिलाई।