फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The shopkeeper was beaten up for asking for money for sweets

उधार दी मिठाई के पैसे मांगने पर दुकानदार को पीटा

Sat, 29 Oct 2022 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
The shopkeeper was beaten up for asking for money for sweets
मिठाई के पैसे मांगने पर दुकानदार को पीटा
विज्ञापन

शामली, थानाभवन। क्षेत्र के गांव भैंसानी इस्लामपुर निवासी मिठाई विक्रेता ने गांव के ही एक व्यक्ति पर उधार के पैसे मांगने पर पिटाई करने का आरोप लगाया है।

क्षेत्र के गांव भैंसानी इस्लामपुर निवासी जाबिर ने थानाभवन थाने में तहरीर दी कि जब वह अपनी मिठाई की दुकान पर बैठा था तभी गांव का ही एक व्यक्ति दुकान पर सामान खरीदने के लिए पहुंचा। आरोप है कि जाबिर ने आरोपी से अपने पिछले बकाया 416 रुपये देने को कहा। जिस पर आरोपी ने जाबिर के साथ गाली गलौज व मारपीट शुरू कर दी। आरोपी के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि आरोपी व उसके परिजनों ने जाबिर को पीटकर घायल कर दिया। घायल दुकानदार को लेकर परिजन शिकायत पत्र लेकर थाने पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों में एक आरोपी पहले भी गांव में ही एक व्यक्ति को गोली मारने के मामले में जेल जा चुका है। जिसके चलते परिजनों में खौफ का माहौल बना हुआ है। थानाध्यक्ष ने बताया तहरीर आई है। मुकदमा दर्ज कर मारपीट करने वालों के विरुद्ध विधिक कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed