फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The search for the man who gave the weapon to Lawrence's shooter

लॉरेंस बिश्नोई के शूटर को हथियार सप्लाई करने वाले की तलाश में हरियाणा पुलिस की दबिश

Sun, 18 Sep 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
The search for the man who gave the weapon to Lawrence's shooter
कैराना कोतवाली में हरियाणा पुलिस के साथ शराब व्यवसायी हत्याकांड का आरोपी। - फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैराना (शामली)। करीब आठ माह पहले हरियाणा के जिला जींद के क्षेत्र कस्बा सफीदों में शराब व्यवसायी गौरव अग्रवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड के मास्टर माइंड दीपेंद्र राठी उर्फ टीना निवासी ग्राम सहानपुर को पुलिस ने चार दिन पहले दिल्ली के महिपालपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया था। दीपेंद्र से पूछताछ से आधार पर हरियाणा पुलिस ने उसके गांव के आदित्य को भी गिरफ्तार किया। इस पर हरियाणा पुलिस आदित्य को शनिवार को कस्टडी रिमांड पर लेकर हथियार सप्लायर की तलाश में कैराना पहुंची।
हरियाणा के जिला जींद के थाना सफीदों के एसआई भूपेंद्र सिंह टीम के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने बताया कि 13 जनवरी को सफीदों में शराब व्यवसायी गौरव अग्रवाल ठेके के बाहर कुर्सी पर बैठे थे। इस दौरान बाइक सवार दो शूटर आए और ताबड़तोड़ गोली बरसाकर हत्या कर दी थी। वारदात के कुछ दिन बाद पुलिस ने डेविड और अमन राठी निवासी गांव सहानपुर को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिस्टल तथा दो तमंचे बरामद किए थे। हत्या भाड़े पर कराई गई थी और हत्या का मास्टरमाइंड दीपेंद्र राठी उर्फ टीना फरार था।
विज्ञापन

दीपेंद्र राठी कुख्यात गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई का शूटर है। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया था। चार दिन पहले लॉरेंस बिश्नोई के शूटर दीपेंद्र को दिल्ली के महिपालपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। तीन दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने के बाद दीपेंद्र से पूछताछ में आदित्य का नाम सामने आया था। आदित्य को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने कस्टडी रिमांड पर लिया। आदित्य ने बताया कि गौरव अग्रवाल की हत्या में प्रयुक्त हथियार कैराना निवासी अहमद नामक युवक से खरीदे थे। हरियाणा पुलिस ने शूटर आदित्य की निशानदेही पर कस्बे के कई मोहल्लों में दबिश देकर अहमद की तलाश की। हरियाणा पुलिस कामयाबी नहीं मिलने पर बैरंग लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इस बाबत एसपी अभिषेक झा ने मामले की जानकारी होने से इनकार कर दिया। वहीं, कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी राधेश्याम का कहना है कि सफीदो पुलिस व्यवसायी के हत्यारों को हथियार सप्लाई करने वाले युवक की तलाश में आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed