{"_id":"673ceb2c491da9e7b300eb88","slug":"the-population-of-12-thousand-is-not-getting-sufficient-quantity-of-water-shamli-news-c-26-1-sal1002-132024-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: 12 हजार की आबादी को पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: 12 हजार की आबादी को पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रहा पानी
Wed, 20 Nov 2024 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 20 Nov 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद । गांव हसनपुर लुहारी में करीब 12 हजार की आबादी को पानी की सप्लाई पर्याप्त मात्रा में नही मिलने से परेशानी हो रही है। दिन में केवल एक बार ही पानी की सप्लाई होने से ग्रामीण परेशान है।
गांव हसनपुर लुहारी में लगभग तीस हजार की आबादी को पानी की सप्लाई देने के लिए एक बडी टंकी लगी हुई है। टंकी से पानी की सप्लाई देने के लिए गांव में दो पाइप लाइन भी डाली गई है, जिससे अलग अलग बस्ती को पानी की सप्लाई होती है। पुरानी पाइप लाइन से मैन बाजार व नई से बस स्टैंड पर पानी की सप्लाई दी जाती है।
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले चार दिनों से दिन से केवल एक समय सुबह को ही पानी की सप्लाई मिल रही है। आरोप है कि जिस समय पानी सप्लाई होती है उस समय बिजली सप्लाई नहीं होती है तो पानी के टैंक में मोटर से पानी भर नहीं पाता है। कम प्रेशर होने के कारण पानी टंकी तक नहीं पहुंच पाता है।
विज्ञापन
ग्रामीण रामबीर, मनोहर लाल, अनिकेत ने बताया कि जब वह पानी की सप्लाई आने की जानकारी करते हैं तो बताया जाता है पानी की लाइन पर कार्य चल रहा है। ग्राम पंचायत प्रधान रजिया कुरैशी का कहना है कि सड़क निर्माण चलने के कारण पानी की सप्लाई कम हो पा रही है। जल्द समाधान करा दिया जाएगा।