फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The people of the city were struggling with the jam throughout the day

Shamli News: दिनभर जाम से जूझते रहे शहर के लोग

Sat, 04 Mar 2023 10:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 04 Mar 2023 10:33 AM IST
विज्ञापन
The people of the city were struggling with the jam throughout the day
शामली धीमानपुरा फाटक पर लगा वाहनो से जाम
शामली। शहर के लोग शुक्रवार को सुबह से शाम तक जाम से जूझते रहे। रेलवे ट्रैक पर काम चलने की रेलवे फाटक काफी देर तक बंद रहे। इसके अलावा कई स्पेशल ट्रेन भी रेलवे मार्ग से गुजरी। जिससे शहर में वाहनों का दबाव बन गया। शहर के सभी मार्गाें पर कई किमी लंबी वाहनों की कतार लग गई। जाम में फंसे लोगों को मुश्किलें झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

देवबंद में ब्लॉक के चलते शुक्रवार को भी कई स्पेशल ट्रेन दिल्ली-शामली-सहारनपुर मार्ग से गुजरी। इसके अलावा ट्रेनों के गुजरने के बाद ट्रैक पर तकनीकी काम भी कराया गया। जिसके कारण दिन में कई बार फाटक काफी देर तक बंद रहे। जिसकी वजह से मुजफ्फरनगर और सहारनपुर मार्ग के साथ ही मेरठ-करनाल मार्ग पर भीषण जाम लग गया। सभी मार्गाें पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे वाहन चालक घंटों तक फाटक खुलने का इंतजार करते रहे। जाम के कारण लोगों को अपनी मंजिल तक पहुंचने में काफी देरी हुई।
विज्ञापन

स्कूली वाहन भी जाम में फंसे
दोपहर करीब एक बजे स्कूलों की छुट्टी के बाद स्कूली वाहन बच्चों को घर लेकर चले तो जाम में फंस गए। जिससे बच्चों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जाम खुलवाने के लिए यातायात पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों की स्पेशल ट्रेन गुजरी
दोपहर करीब डेढ़ बजे दिल्ली की ओर से रेलवे अधिकारियों की ट्रेन दिल्ली से टपरी तक गई। इसके बाद रेलवे मार्ग पर तकनीकी कार्य किया गया। इसके बाद दिल्ली की ओर से एक ट्रेन सहारनपुर की ओर गई। इस दौरान करीब एक घंटे तक रेलवे फाटक बंद रहा। जिससे शहर में भीषण जाम लग गया।

शामली धीमानपुरा फाटक पर लगा वाहनो से जाम

शामली धीमानपुरा फाटक पर लगा वाहनो से जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed