फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The only patient admitted in Kovid Hospital is also discharged

कोविड अस्पताल में भर्ती एकमात्र मरीज की भी छुट्टी

Sun, 13 Jun 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
The only patient admitted in Kovid Hospital is also discharged
कोविड अस्पताल में भर्ती एकमात्र मरीज की भी छुट्टी
विज्ञापन

शामली। जिले के लिए राहत की बात है कि जिला कोरोना मुक्त होने की दिशा में है। कोविड एल-2 अस्पताल में भर्ती एक मात्र मरीज को ठीक होने पर शनिवार को छुट्टी दे दी गई। अब अस्पताल में कोई मरीज भर्ती नहीं है, सिर्फ 110 मरीज होम आइसोलेशन में रह गए हैं।
करीब पौने चार माह पहले 20 फरवरी को जिला कोरोना मुक्त हो गया था। उस समय जिले में अस्पताल में कोई मरीज भर्ती नहीं था और न ही कोई सक्रिय मरीज बचा था। दो दिन तक कोरोना मुक्त रहने के बाद फिर से कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला शुरू हुआ। फरवरी में कोरोना से 15 लोग संक्रमित हुए थे। मार्च में कोरोना के 71 केस मिले थे। इसके बाद कोरोना ने रफ्तार पकड़ी तो अप्रैल में 3495 केस और मई में 4723 लोग कोरोना संक्रमित हुए। 28 अप्रैल को एक दिन में सबसे ज्यादा 696 कोरोना संक्रमित मिलने का रिकार्ड बना, तो 12 मई को जिले में सबसे ज्यादा 2476 सक्रिय केस होने का रिकार्ड रहा। इसके बाद मई के आखिरी सप्ताह से कोरोना के केस में लगातार कमी आती चली गई।
विज्ञापन

हालांकि स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड के अनुसार कोरोना की दूसरी लहर में हुई कुल 12 मौत में सात लोगों की मौत 21 मई से लेकर 12 जून के बीच हुई। इनमें 21 मई को एक, 26 मई को दो, 27 मई को दो और 12 जून को दो लोगों की मौत पोर्टल पर दर्ज की गई। कोरोना की स्थिति में लगातार सुधार के चलते जिले में बचे 110 सक्रिय सभी मरीज होम आइसोलेशन में हैं। कोविड एल-2 अस्पताल में अब कोई मरीज भर्ती नहीं है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सफल कुमार ने बताया कि कोविड एल-2 अस्पताल में भर्ती एक मरीज को शनिवार दोपहर डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- एक सप्ताह में कोरोना के केस की स्थिति
तिथि संक्रमित - डिस्चार्ज - सक्रिय केस
12 जून 16 12 110
11 जून 04 38 108
10 जून 07 27 142
09 जून 13 21 162
08 जून 01 54 170
07 जून 08 35 223
06 जून 20 24 250
जिले में अब तक कोरोना की स्थिति
कुल पॉजिटिव- 12803
ठीक हुए - 12649
कुल सैंपल - 494099
कोरोना से मौत- 44
पॉजिटिविटी रेट- 2.59 प्रतिशत
रिकवरी रेट - 98.79 प्रतिशत
सक्रिय केस - 110
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed