फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The newly elected office bearers of Bharat Vikas Parishad were administered the oath

Shamli News: भारत विकास परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

Tue, 03 Jun 2025 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
The newly elected office bearers of Bharat Vikas Parishad were administered the oath
शामली में कैराना रोड पर आयोजित भारत वि​कास परिषद के अ​धिष्ठापन समारोह में नए पदा​धिकारियों का स
शामली। भारत विकास परिषद शाखा शामली के अधिष्ठापन समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उनकी टीम को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

कैराना रोड स्थित होटल में रविवार रात को आयोजित समारोह में अरिहंत जैन को संस्था का अध्यक्ष घोषित किया गया। इसके साथ मनीष कुमार जैन को सचिव, अनिल कुमार सिंघल को कोषाध्यक्ष और अर्चना गोयल को महिला सहभागिता प्रमुख मनोनीत किया गया। इस अवसर पर दिव्यम जैन, मनीष गोयल, अपर गौरव, अमित जैन, श्रवण सांगल, अक्षय जैन और आशीष को संस्था की सेवा हेतु विधिवत शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में सीबीएसई 12वीं में सावी जैन को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। बच्चों द्वारा देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सभी सदस्यों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संरक्षक विनीत सिंघल, आलोक जैन, निशांत गुप्ता, सूर्यवीर सिंह, राजकुमार कुच्छल, लोकेंद्र चौधरी, रामकुमार वर्मा, हिमांशु मित्तल, मनोज रसवंत, विपुल जैन, संजय गर्ग, अंकित जैन, विजय बहादुर, प्रतीक गोयल, संजय गोयल, अनुराग शर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष सरल माधव ने की और संचालन राजीव मलिक ने किया।। प्रांतीय महासचिव अरुण खंडेलवाल ने विशिष्ट मार्गदर्शन प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed