फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The mill administration promised to pay the outstanThe mill administration promised to pay the outstanding amount by 31 Octoberding amount by 31 October

Shamli News: मिल प्रशासन ने 31 अक्तूबर तक बकाया भुगतान का किया वायदा

Mon, 16 Sep 2024 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
The mill administration promised to pay the outstanThe mill administration promised to pay the outstanding amount by 31 Octoberding amount by 31 October
शामली/थानाभवन। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर थानाभवन के किसानों ने मिल प्रशासन से वार्ता की, जिस पर मिल प्रशासन ने 31 अक्तूबर तक संपूर्ण बकाया भुगतान करने का वायदा किया। उधर, मिल अधिकारियों के आश्वासन पर किसानों ने आागामी 16 सितंबर से होने वाले धरने को स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

बजाज शुगर मिल थानाभवन और भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय संगठन मंत्री कुंवर शक्ति सिंह, संगठन के अन्य पदाधिकारियों के बीच वार्ता हुई। इस दौरान किसानों ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान का मुददा उठाया। गन्ना महा प्रबंधक लेखपाल सिंह, ठाकुर बीर सिंह, नरेश राणा, महेश, कामिल प्रधान, ठाकुर राम भूल सिंह, राजेंद्र चौधरी, अरविंद प्रधान, श्याम पाल सिंह, सतीश मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, शामली गन्ना समिति में सर्व खाप समन्वय किसान मंच के तत्वावधान में रविवार को 13वें दिन भी धरना जारी रहा। अनशन पर सिम्भालका के पांच किसान संजीव प्रधान, विजेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, संजय सिंह, विवेक चौधरी बैठे। उन्होंने कहा कि यदि जल्द पिछले साल का बकाया भुगतान नहीं किया तो 18 को मिल के अंदर धरना और पंचायत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबूराम पंवार, बलराज सिंह, सुधीर, शोराम, अनिरुद्ध, विनोद, रणपाल निर्वाल, सुधीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed