{"_id":"61292fdc8ebc3ec7722ab491","slug":"the-matter-was-not-made-in-the-meeting-the-boycott-will-continue-shamli-news-mrt553646913","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में नहीं बनी बात, बहिष्कार रहेगा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में नहीं बनी बात, बहिष्कार रहेगा जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिले के अधिवक्ताओं और चकबंदी अधिकारियों की कलक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई बैठक में भी कोई हल नहीं निकल पाया। जिस कारण शामली जिले में सीओ चकबंदी न्यायालय का कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
सीओ चकबंदी की कार्यशैली और दायर वादों की सुनवाई न होने और निस्तारण न होने से क्षुब्ध जिला मुख्यालय के अधिवक्ताओं ने सीओ चकबंदी न्यायालय एवं कार्यालय का बहिष्कार करने का पिछले एक सप्ताह पहले निर्णय लिया था। अधिवक्ताओं ने इस बाबत डीएम को भी ज्ञापन दिया गया था। डीएम जसजीत कौर ने एसओसी चकबंदी राजेश देवरार को अधिवक्ताओं से वार्ता करके विवाद समाप्त करने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार दोपहर ढाई बजे के लगभग एसओसी चकबंदी सीओ चकबंदी के साथ शामली पहुंचे। कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला मुख्यालय के चकबंदी और अन्य अधिवक्ताओं की बैठक की।
दो घंटे की बैठक में चकबंदी अधिकारियों और अधिवक्ताओं की वार्ता बेनतीजा रही। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चकबंदी अधिकारियों और अधिवक्ताओं की वार्ता विफल रहने के बाद सीओ चकबंदी न्यायालय का कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। बैठक में जिला बार के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह, सतपाल बालियान, मदन सिंह, जसपाल राणा, रामनरेश त्यागी, श्रीपाल बालियान समेत अधिवक्ता मौजूद रहे।