{"_id":"67e1b0874753d018c10cd720","slug":"the-length-of-the-station-complex-has-been-increased-construction-of-the-over-bridge-has-started-shamli-news-c-26-1-smrt1047-139061-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: स्टेस्टेशन परिसर की लंबाई बढ़ाई, ओवर ब्रिज का जीना निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: स्टेस्टेशन परिसर की लंबाई बढ़ाई, ओवर ब्रिज का जीना निर्माण शुरू
विज्ञापन
फोटो समाचार
शामली। अमृत भारत योजना के तहत शामली रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज का लोहे का जीना बनाने का काम शुरु हो गया है। रेलवे स्टेशन परिसर की लंबाई बढ़ा दी गई है। रेलपार बाईपास के किनारे दो प्रवेश द्वार बनाए जा रहे हैं। 25 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से शामली स्टेशन का सुंदरीकरण कार्य चल रहा है। पहले चरण में कार्यालयों का सुंदरीकरण किया जा रहा है।
प्लेट फार्म नंबर एक पर कार्यालय भवन के प्लेटफार्म एक पर तीन नए यात्री शेड बनाकर तैयार कर दिए गए है। आरपीएफ थाने के बराबर में वातानुकूलित प्रतीक्षालय, महिला वातानुकूलित प्रतीक्षालय, अल्पाहार गृह, दिव्यांगजन कक्ष बन गए हैं। प्लेट फार्म नंबर दो और तीन की लंंबाई बढ़ाई गई है। प्लेटफार्म नंंबर एक से लेकर प्लेटफार्म दो तक सवारियों को उतरने के लिए 24 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़़ा फुट ओवर ब्रिज का लिंटर लगाकर तैयार कर दिया गया है। प्लेटफार्म नंबर एक पर लोहे के पुल की सीढि़यों का ढांचा खड़ा करने का काम पूरा हाे गया है।दो नबंर प्लेटफा्र्म दो पर ब्रिज का लोहे का जीना बनाने के लिए गर्डररखे जा रहे है।
वाहनों के लिए दो पार्किंग बनाई
मुख्य द्वार से निकासी के लिए दोनों ओर सवारियों की सुविधा के लिए रैंप बनाए जा रहे हैं। छोटे बड़े वाहनों के खड़ा करने के लिए दो पार्किंग बनाई गई है। अमृत भारत योजना के साइट इंजीनियर अंकित मलिक ने बताया कि आरपी एफ थाने के बराबर में रेलवे स्टेशन अधीक्षक का भंडारण कक्ष बनाया जाएगा। 30 अप्रैल का तक अमृत भारत योजना का प्रथम चरण कार्य खत्म हो जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नई दिल्ली से ऑनलाइन कार्यों का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित होगा।