{"_id":"5dc857e08ebc3e5b28216c18","slug":"the-lawyer-and-his-son-barged-into-the-house-and-assaulted-shamli-news-mrt4529508175","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता व उसके बेटे के साथ घर में घुसकर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता व उसके बेटे के साथ घर में घुसकर मारपीट
विज्ञापन
अधिवक्ता और उनके बेटे के साथ घर में घुसकर मारपीट
कैराना। मकान के विवाद में पड़ोस में रहने वाले पिता-पुत्र पर घर में घुसकर वरिष्ठ अधिवक्ता और उनके बेटे के साथ मारपीट करने का आरोप है। अधिवक्ता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
मोहल्ला सरावज्ञान निवासी वयोवृद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमचंद गर्ग ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि मकान के विवाद में पड़ोसी उनके परिवार से रंजिश रखता है। रविवार शाम वह बाजार से सामान खरीद कर घर जा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी व उसके पुत्र ने उसे रोक लिया तथा गालीगलौज करने लगे। उसने विरोध किया तो आरोपी पिता-पुत्र ने घर में घुसकर उसके और उसके बेटे के साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसके बेटे आलोक को जगह जगह से दांतों से काटकर घायल कर दिया। शोरशराबा होने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।