{"_id":"611022048ebc3e77582caf1f","slug":"the-fountain-of-the-municipality-will-run-automatically-from-kal-chakra-shamli-news-mrt5510566184","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘काल चक्र’ से ऑटोमेटिक चलेगा पालिका का फव्वारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘काल चक्र’ से ऑटोमेटिक चलेगा पालिका का फव्वारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शहर में सुंदरीकरण के लिए लगाया गया फव्वारा अब ‘काल चक्र’ नामक ऑटोमेटिक डिवाइस से अपने आप चलेगा। इसे चलाने या बंद करने के लिए कर्मचारी की जरूरत नहीं पड़ेगी।
शहर में नगरपालिका द्वारा कई साल पहले वीवी इंटर कालेज रोड पर स्थित नाले के पुल पर फव्वारा लगाया गया था। यह फव्वारा लगातार चलने से मोटर फूंक जाती थी, जिस कारण फव्वारा अक्सर बंद रहता था। रविवार को बड़ौत निवासी सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रो वेल गर्ल्स स्कूल बड़ौत के प्रधानाचार्य कमलदीप जिंदल ने रोटरी क्लब बड़ौत की ओर से शामली में नगरपालिका के फव्वारे पर काल चक्र नामक ऑटोमेटिक डिवाइस लगी मशीन को भेंट किया है। बताया कि इस मशीन में प्रोग्राम एवल टाइमर लगाया गया है, जो निश्चित समय तक चलने के बाद स्वत: ऑन और ऑफ होता रहेगा। फव्वारे की मोटर चलाने के लिए अब किसी कर्मचारी की जरूरत नहीं पड़ेगी। अग्रवाल मित्र मंडल के सचिव अनुज बंसल ने कमलदीप जिंदल व रोटरी क्लब बड़ौत का इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।
मौके पर सिल्वर बेल्स परिवार के अरुण बंसल, रोटरी क्लब बड़ौत के अध्यक्ष राकेश मग्गू, रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष आलोक अग्रवाल, सचिव राजन शर्मा, शामली पालिका के सभासद के पति निशिकांत संगल, पूर्व सभासद सुखचैन वालिया, पंकज संगल, संजीव संगल मौजूद रहे।