फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The fear of the students was removed by counseling

काउंसिलिंग से किया छात्रों को परीक्षा के लिए तैयार

Wed, 30 Mar 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
The fear of the students was removed by counseling
संजीव कुमार। - फोटो : SHAMLI
काउंसिलिंग कर छात्रों का दूर किया डर
विज्ञापन

शामली। कोराना महामारी के चलते कई महीने स्कूल से दूर रहे बच्चे अब स्कूलों में पहुंचकर पढ़ाई तो कर रहे हैं लेकिन लंबे समय के बाद स्कूल पहुंचे बच्चों के व्यवहार में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। पिछली बार परीक्षा नहीं देने के चलते बड़ी संख्या में बच्चों के मन में इस बार परीक्षा के प्रति डर रहा।
अभिभावकों की मानें तो लॉकडाउन के बाद कई बच्चे मोबाइल के आदी हो चुके हैं और छोटी कक्षाओं के बच्चों में चिड़चिड़ापन भी बढ़ा है। बड़ी कक्षाओं के बच्चे तो स्कूल खुलने के एक दो दिन बाद पढ़ाई के पुराने तरीके में ढल गए, लेकिन छोटी कक्षाओं के बच्चों को अभी भी दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

ऑफलाइन परीक्षा की घोषणा से मनोदशा पर प्रभाव
लगातार दो वर्ष तक वैश्विक महामारी के दौरान ऑनलाइन कक्षा और परीक्षा से शिक्षा का स्तर काफी हद तक गिर गया। अब जब इस वर्ष ऑफलाइन परीक्षा कराने की शिक्षा विभाग ने घोषणा की है, तब से छात्रों की मनोदशा पर खासा प्रभाव पड़ा है। बच्चे परीक्षा को लेकर डरे हुए थे। ऐसे में शिक्षक काउंसिलिंग के माध्यम से उनके मन से परीक्षा का डर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल खुले तो शुरू में हुई दिक्कत
परीक्षा के बाद जब स्कूल खुले तो शुरू में थोड़ी दिक्कत हुई। लेकिन शिक्षकों से बात करके समस्या बताने पर उन्होंने समझाया। जिसके बाद पढ़ाई सामान्य हो गई। - करण, छात्र कक्षा-12
शिक्षकों के समझाने पर दूर हुआ डर
लॉकडाउन में घर पर रहकर ही ऑनलाइन पढ़ाई की। परीक्षा दिए बिना ही अगली कक्षा में प्रमोट हो गए। जिसके चलते इस बार परीक्षा को लेकर मन में थोड़ा डर था। शिक्षकों के समझाने पर डर दूर हो गया। - गोविंद कुमार, छात्र कक्षा-12
काउंसलिंग कर परीक्षा के लिए किया तैयार
- कोरोना महामारी ने शिक्षा जगत को काफी बदल दिया है। बच्चों की मनोदशा पर भी इसका काफी फर्क पड़ा है। ऐसे में बच्चों की काउंसलिंग कर उन्हें परीक्षा के लिए तैयार किया गया। -संजीव कुमार, सहायक अध्यापक, राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज

- शिक्षण कार्य के तौर तरीके कोरोना की वजह से अचानक पूरी तरह बदल गए थे। जिससे बच्चों के व्यवहार में परिवर्तन देखने को मिला। हालांकि अब काउंसलिंग से सब पटरी पर आ गया है। - कपिल शर्मा, प्रवक्ता हिंदू इंटर कॉलेज कांधला।

प्रवक्ता कपिल शर्मा।

प्रवक्ता कपिल शर्मा।- फोटो : SHAMLI

छात्र गोविंद।

छात्र गोविंद।- फोटो : SHAMLI

छात्र करण।

छात्र करण।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed