फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Woman Bouncer Claiming Lawrence Bishnoi as Husband Arrested for Death Threats to Jat Mahasabha Leader

शामली: लॉरेंस बिश्नोई को पति मानने वाली महिला बाउंसर गिरफ्तार, पदाधिकारी दी थी जान से मारने की धमकी

Sat, 12 Sep 2026 05:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 12 Sep 2026 05:56 PM IST
सार

शामली पुलिस ने जाट महासभा के युवा जिलाध्यक्ष मुकुल चौधरी और यू-ट्यूबर नीरज को धमकी देने वाली महिला बाउंसर बिंदु देवी को जयपुर से गिरफ्तार किया है। महिला खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताती थी।

विज्ञापन
Shamli: Woman Bouncer Claiming Lawrence Bishnoi as Husband Arrested for Death Threats to Jat Mahasabha Leader
आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गायक अंकित बालियान की तेरहवीं के दौरान लॉरेंस गैंग के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने वाले अखिल भारतीय जाट महासभा के युवा जिलाध्यक्ष मुकुल चौधरी और यू-ट्यूबर नीरज को जान से मारने की धमकी देने वाली महिला बाउंसर को पुलिस ने जयपुर से गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


बिहार के बक्सर की रहने वाली महिला बिंदु देवी खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताती थी। पुलिस के सामने भी उसने कहा कि वह लॉरेंस को आठ साल से अपना पति मानती है, हालांकि आज तक उससे मिली नहीं है। उसने कहा कि लॉरेंस के बारे में किसी ने गलत कहा तो वह खुद बदला लेगी।
विज्ञापन


दरअसल, नौ सितंबर को अखिल भारतीय जाट महासभा के युवा जिलाध्यक्ष मुकुल चौधरी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी कि अनजान नंबर से फोन कर एक महिला ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। मुकुल ने अंकित की तेरहवीं के दौरान अंकित हत्याकांड में शामिल लॉरेंस और गोगी गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी की मांग की थी।यू ट्यूबर नीरज को भी महिला ने धमकी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जांच के बाद जयपुर के विजयनगर में रहने वाली महिला बिंदु देवी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिला मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली है। पति से आठ साल पहले तलाक होने के बाद वह जयपुर में रह रही थी और मॉल आदि में बाउंसर का काम करती थी।

एसपी के अनुसार, महिला ने सोशल मीडिया पर यू-ट्यूबर नीरज की वीडियो देखी थी। उसका कहना था कि वीडियो में मुकुल लॉरेंस के बारे में अपशब्द कह रहा था। इसके बाद महिला ने सोशल मीडिया से नीरज का नंबर लेकर उसे और मुकुल को लॉरेंस के बारे में कुछ भी कहने पर जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने महिला के पास से वह मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिससे धमकी दी गई थी। महिला ने पुलिस के सामने कहा कि पति से तलाक के बाद से ही वह लॉरेंस को अपना पति मानती है। वह आज तक उससे नहीं मिली, लेकिन यदि किसी ने लॉरेंस के बारे में कुछ कहा तो वह उसे सबक सिखाएगी।

लॉरेंस दोषी है तो सजा दो, गलत मत बोलो
प्रेसवार्ता के दौरान महिला बार-बार कहती रही कि लॉरेंस ने कुछ गलत नहीं किया है। उसने कहा कि यदि लॉरेंस ने गलत किया है तो पुलिस उसे सजा दे, लेकिन लोगों को उसके बारे में कुछ भी कहने का अधिकार नहीं है।

बोली- कोई गलत करेगा तो मरेगा ही
महिला ने कहा कि कोई गलत करेगा तो वह मरेगा ही। गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बारे में भी उसने कहा कि मूसेवाला ने लॉरेंस को गलत कहा था, इसलिए उसकी हत्या कराई गई। उसने कहा कि मौका मिला तो वह लॉरेंस से जाकर जरूर मिलेगी।

हाथ पर गुदवा रखा है लॉरेंस बिश्नोई
महिला का कहना है कि यदि एक जन्म में उसे लॉरेंस नहीं मिल सका तो वह उसके लिए सात जन्म भी लेगी। उसने अपने हाथ पर भी लॉरेंस बिश्नोई का नाम गुलवा रखा है।

बच्चों को भी छोड़ चुकी है आरोपी
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में महिला ने बताया कि उसके चार लड़कियां और एक लड़का है। उसका पति पहले पंजाब में मजदूरी करता था। महिला ने बताया कि अब वह पति और बच्चों, दोनों को छोड़ चुकी है। करीब आठ साल पहले पति से तलाक होने के बाद से वह जयपुर में रह रही है और बाउंसर का काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed