फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The door of the house opened as a lineman of the Electricity Corporation

विद्युत निगम का लाइनमैन बताकर खुलवाया घर का दरवाजा

Mon, 24 May 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
The door of the house opened as a lineman of the Electricity Corporation
विद्युत निगम का लाइनमैन बताकर खुलवाया घर का दरवाजा
विज्ञापन

शामली, कैराना। रात के समय नशे की हालत में घूम रहा युवक अपने आप को विद्युत निगम का लाइनमैन बताकर बिजली चेकिंग करने लगा। मोहल्ले के लोगों ने शक होने पर युवक को पकड़ लिया तथा पूछताछ करते हुए उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

रविवार की देर रात्रि कैराना के छिंपीयों वाले स्कूल के पास वार्ड नंबर 16 में रात के समय युवक नशे की हालत में एक व्यक्ति के मकान पर पहुंचा तथा दरवाजा खुलवाकर बिजली चेकिंग करने लगा। मोहल्ले के लोगों को युवक पर शक हुआ। लोगों ने युवक से पूछताछ करते हुए उसकी वीडियो बना ली। बताया गया कि पकड़ा गया युवक नशे की हालत में था और उसके पास बीयर भी मिली। मोहल्लेवासियों से पूछताछ में उसने बताया कि वह विद्युत निगम का लाइनमैन हैं। पकड़े गए युवक ने लोगों पर विद्युत निगम का रौब गालिब कर डायल 112 पुलिस को खुद बुलाने की धमकी देता नजर आ रहा है। जब लोगों ने पूछा कि उसके साथ कोई अधिकारी नहीं हैं और रात के समय वह अकेले चेकिंग क्यों कर रहा है, तो नशे की हालत में युवक बहकता नजर आ रहा है। लोगों ने युवक की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वायरल वीडियो के नीचे युवक का नाम लिखा गया। इस मामले में एसडीओ अतुल यादव का कहना है कि वह विद्युत निगम का लाइनमैन नहीं हैं। वह नगर पालिका का लाइनमैन हैं। अगर किसी की विद्युत निगम का नाम लेकर गलत कार्य करने की शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed