फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The district's exam results fell compared to last year

Shamli News: पिछले साल की तुलना में गिरा जिले का परीक्षाफल

Sat, 26 Apr 2025 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
The district's exam results fell compared to last year
शामली। यूपी बोर्ड परीक्षा में पिछले साल की तुलना में इस बार हाईस्कूल और इंटर के परीक्षाफल में गिरावट आई है। पिछले साल की तुलना में हाईस्कूल का 1.57 तो इंटर का 8.2 प्रतिशत कम रिजल्ट रहा।
विज्ञापन


डीआईओएस जेएस शाक्य ने बताया कि इस बार जिले में हाईस्कूल परीक्षा में 12265 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 11,726 परीक्षा में शामिल हुए। 10,813 परीक्षार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 92.21 प्रतिशत रहा। इंटरमीडिएट में 12,124 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 11,786 ने परीक्षा दी। इनमें से 10,302 परीक्षार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। इंटर का परीक्षा परिणाम 87 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

वर्ष 2024 में यूपी बोर्ड परीक्षा का हाईस्कूल परीक्षा परिणाम प्रतिशत 93.78 प्रतिशत रहा था, जबकि इस बार 92.21 प्रतिशत रहा है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 1.57 प्रतिशत कम रहा है। इंटर के परीक्षाफल में बड़ी गिरावट आई है। वर्ष 2024 में इंटर का परिणाम 95.61 प्रतिशत रहा था, लेकिन इस बार केवल 87.41 प्रतिशत पर ही सिमट गया है। जो पिछले वर्ष से 8.2 प्रतिशत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंडल में इंटर में प्रथम और हाईस्कूल में दूसरे स्थान पर रहा जिला
शामली। सहारनपुर मंडल में शामली ने हाईस्कूल में द्वितीय स्थान व इंटर में प्रथम स्थान प्राप्त कर परचम लहराया। प्रदेश में हाईस्कूल में 22वें स्थान पर और इंटर में 10वें स्थान पर रहा है। डीआईओएस जेएस शाक्य ने बताया कि प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिला हाईस्कूल में 17वें स्थान पर और सहारनपुर 46वें स्थान पर रहा। इंटर में सहारनपुर जिला 20वें स्थान पर और मुजफ्फरनगर जिला 26वें स्थान पर रहा। इस तरह से मंडल में शामली हाईस्कूल में दूसरे व इंटर में प्रथम स्थान पर रहा है। डीआईओएस ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है। कहा कि जो परीक्षार्थी सफल नहीं हुए है वह निराश नहीं हो। नए शैक्षिक सत्र में सभी मन लगाकर मेहनत से पढ़ाई करें।
वर्ष हाईस्कूल इंटर
2024 93.78 95.61
2025 92.21 87.41
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed