फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The District Ganga Committee inspected the drains and took water samples

Shamli News: जिला गंगा समिति ने नालों का निरीक्षण कर जल के नमूने लिए

Tue, 24 Jun 2025 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
The District Ganga Committee inspected the drains and took water samples
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जिला गंगा समिति ने नगर पंचायत झिंझाना, ऊन व गढ़ीपुख्ता द्वारा तरल व ठोस अपशिष्ट के निस्तारण के लिए कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया।
सोमवार को नगर पंचायत झिंझाना के दो नालों का भौतिक सर्वे करते हुए जल नमूने लिए। नालों के किनारे पड़े ठोस अपशिष्ट के जल्द से जल्द निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देश दिए गए। दोनों नालों का प्रदूषित जल काठा नदी में प्रवाहित होता पाया गया।
नगर पंचायत ऊन के मुख्य नाले का जल नमूना लिया और वहां पर भी किसी प्रकार की तरल/ठोस अपशिष्ट निस्तारण हेतु कोई कार्य संचालित होता नहीं पाया गया। नगर पंचायत गढ़ीपुख्ता के तीनों नालों का जल नमूना प्रदूषण विभाग द्वारा लिया गया। इस दौरान जिला गंगा समिति सदस्य मुस्तकीम मल्लाह द्वारा बताए गए कंडेला इंडस्ट्रीयल नाला का भी जल नमूना लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान प्रदूषण विभाग से सहायक पर्यावरण अभियंता कुंवर संतोष कुमार व देव गहलोत, सौरभ त्यागी, वन विभाग से डॉ. सोनू कुमार, जिला परियोजना अधिकारी और सिंचाई विभाग के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed