फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The destination is far away, the fare of buses has increased and the journey has become troublesome.

कांवड़ मेला: मंजिल हुई दूर, बसों का किराया बढ़ा, सफर हुआ मुसीबत भरा

Wed, 20 Jul 2022 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
The destination is far away, the fare of buses has increased and the journey has become troublesome.
मंजिल हुई दूर, बसों का किराया बढ़ा और सफर भी हुआ मुसीबत भरा
विज्ञापन

शामली। हरिद्वार कांवड़ मेला 2022 के मद्देनजर जिले में रूट डायवर्ट होने से बसों के किराए में भारी इजाफा हो गया है। यात्रियों को मंजिल तक पहुंचने के लिए अधिक समय लग रहा है। पानीपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर आदि जिलों का सफर मुसीबत भरा हो गया है। मुजफ्फरनगर और पानीपत और करनाल आदि शहरों का शामली से एक घंटे में सफर पूरा हो जाता था। शामली से मुजफ्फरनगर जाने के लिए सवारियों को थानाभवन, चरथावल, रोहाना होकर मुजफ्फरनगर जाना पड़ रहा है। पानीपत के लिए करनाल होते हुए बसें जा रही हैं।
हरिद्वार कांवड़ मेला 2022 शुरू होने के बाद प्रशासन ने सोमवार को रूट डायवर्ट कर दिया गया था, जिसके बाद पानीपत और करनाल की रोडवेज की बसों का शामली आना बंद हो गया है। करनाल और पानीपत जाने के लिए यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही विभिन्न रूटों का किराया भी बढ़ गया है। शामली से मुजफ्फरनगर का किराया 21 रुपये कर दिया गया है। शामली से पानीपत का किराया 44 रुपये से बढ़कर 90 रुपये कर दिया गया है। दोगुने से ज्यादा किराया बढ़ाया गया है। इसी तरह बागपत जिले में कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के बाद शामली से लोनी मोड़ का किराया 108 रुपये से 142 रुपये किया जाना प्रस्तावित है। सवारियों को लोनी जाने के लिए 34 रुपये अतिरिक्त देने पड़ेंगे। शामली रोडवेज बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि हरिद्वार कांवड़ यात्रा के रूट डायवर्जन के बाद किराया बढ़ गया है। यात्रियों को ज्यादा दूरी भी तय करनी पड़ रही है। पानीपत और करनाल डिपो की बसों का शामली बस अड्डे पर आना बंद हो गया है। बागपत में ज्यादा कांवड़िये आने के बाद 22 जुलाई से बड़ौत से रूट डायवर्जन होने से शामली से लोनी मोड़ तक किराया बढ़ जाएगा। शामली से सहारनपुर का किराया ज्यों का त्यों है। वहां पर रूट डायवर्जन नहीं है।
विज्ञापन

---
शामली से मेरठ का किराया घटेगा
शामली बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि हरिद्वार कांवड़ यात्रा के दौरान शामली-मेरठ मार्ग ऐसा है, जहां किराया कम होगा। मेरठ शहर में ज्यादा शिवभक्त कांवड़ आने के बाद अस्थाई रूप से रोडवेज बस अड्डा कंकरखेड़ा बाईपास पर आ जाएगा। शामली से मेरठ जाने और आने के लिए सवारियों को कंकरखेड़ा बस अड्डा तक यूपी रोडवेज की बसों में सफर करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
रूट डायवर्जन के बाद रोडवेज बसों के किराए पर एकनजर
मार्ग का नाम पहला किराया बढ़ा किराया
1 शामली से मुजफ्फरनगर 57 रुपये 78 रुपये
2 शामली से पानीपत 44 रुपये 90 रुपये
3 शामली से लोनी मोड़ तक 108 रुपये 142 रुपये
4 शामली से मेरठ 81 रुपये 78 रुपये
5 शामली से सहारनपुर 82 रुपये 82 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed