फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The day's mercury dropped, today monsoon may come

दिन का पारा लुढ़का, आज आ सकता है मानसून

Fri, 09 Jul 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
The day's mercury dropped, today monsoon may come
शामली। बीती रात हवा चलने के बाद शुक्रवार को पूरे दिन आकाश में हल्के बादल और धूप रहने से मौसम मिश्रित रहा। पिछले 24 घंटे में दिन का पारा तीन डिग्री लुढ़क गया, रात के पारे में एक डिग्री बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। आज मानसूनी बारिश होसकती है। अगले सप्ताह छह दिन तक मानसूनी बारिश होने की संभावना बढ़ गई है। गर्मी और उमस से लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

कई दिन से लगातार भीषण गर्मी होने से आम नागरिकों को राहत नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार को दिन का पारा 38 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवा चलने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डा. पीके सिंह और सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही ने बताया कि मानसून सक्रिय होने से 10 से लेकर 14 जुलाई तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में मध्यम और भारी बारिश के आसार है। दस जुलाई को हल्की रहने व उसके बाद तेज बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed