{"_id":"61d1f58b1b0910288d30c24e","slug":"the-culture-and-heritage-of-the-state-has-prospered-radha-mohan-singh-shamli-news-mrt571826816","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार में समृद्ध हुई प्रदेश की संस्कृति और विरासत: राधा मोहन सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार में समृद्ध हुई प्रदेश की संस्कृति और विरासत: राधा मोहन सिंह
विज्ञापन
शामली। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत के मंत्र दिए। कहा कि अपना बूथ जीतना महत्वपूर्ण हैं। हर कार्यकर्ता अपने बूथ पर पार्टी को विजयी बनाए। पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि लंबे समय तक उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार, माफिया, आतंक जैसी समस्याओं से ग्रसित था। नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार में प्रदेश की संस्कृति और विरासत समृद्ध हुई है। राधा मोहन सिंह रविवार को जिले में चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने पहुंचे थे।
भाजपा के जिला कार्यालय में समीक्षा बैठक का शुभारंभ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह, जिलाध्यक्ष सत्येंद्र तोमर गन्ना मंत्री सुरेश राणा, सांसद प्रदीप चौधरी, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विजेंद्र नागर और विधानसभा प्रभारी नीरज शर्मा ने संयुक्त रुप से भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर किया।
राधामोहन सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाने के लिए काम करें। इस अवसर पर पउप्र के पूर्व उपाध्यक्ष हरवीर मलिक, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन तरार, जिला उपाध्यक्ष, राजेंद्र मादलपुर, पुनीत द्विवेदी, डॉ. अनुराग शर्मा, संदीप नामदेव, डॉ. मनोज, अनुज राणा, नीरज सल्फा, आनंद पुंडीर, निविश चौधरी, मानस संगल, बंटी चौधरी, रूबी चौधरी, दिवाकर कश्यप, पूनम राणा, घनश्याम पार्चा, वरुण मलिक, सुधा तोमर, विनीत बालियान, प्रमोद नामदेव, अमित विश्वकर्मा, शशि अरोड़ा, रोहित विश्वकर्मा, नीरज उपाध्याय, सचिन जैन, बादल गौतम, रवि गोयल, कंवरबीर कांबोज आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री दामोदर सैनी और पंकज राणा ने किया।