फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The counting of panchayat elections will be on 230 tables.

पंचायत चुनाव की मतगणना 230 टेबिल पर होगी

Wed, 28 Apr 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
The counting of panchayat elections will be on 230 tables.
पंचायत चुनाव की मतगणना 230 टेबल पर होगी
विज्ञापन

शामली। दो मई को पंचायत चुनाव की मतगणना 230 टेबल पर दो पालियों में होगी। ग्राम पंचायत वार टेबल लगाई जाएंगी। मतगणना सुबह आठ बजे से लेकर शाम आठ बजे तक प्रथम पाली और दूसरी पाली शाम आठ बजे से लेकर मतगणना समाप्ति तक चलेगी। एक टेबल पर एक गांव के परिणाम आएंगे। एक टेबल पर दस बूथों की मतगणना होगी।
ब़ुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में दो मई को होने वाली मतगणना के बारे में मतगणना कार्मिकों की बैठक ली। उन्होंने मतगणना के संबंध में बिंदुवार जानकारी दी। मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के बारे जानकारी दी गई। बैठक के बाद डीडीओ प्रमोद कुमार ने बताया कि पंचायत चुनाव की मतगणना दो पालियों में चलेगी। पहली पारली दो मई को सुबह आठ बजे से शुरू होकर पाली रात आठ बजे तक और दूसरी पाली रात आठ बजे से शुरू होकर मतगणना समाप्ति तक चलेगी। एक टेबल पर दस बूथों की मतगणना होगी। डीएम के निर्देश पर सीडीओ शंभू नाथ तिवारी ने सभी आरओ, एआरओ, सैक्टर जोनल, एसडीएम की बैठक लेकर मतगणना के संबंध में प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि पंचायत चुनाव का दो दिवसीय मतगणना प्रशिक्षण दो पालियों में होगा। 29 अप्रैल को प्रथम चरण में कैराना और कांधला का प्रशिक्षण होगा। द्वितीय दिन 30 मई को शामली-थानाभवन और ऊन ब्लाक के मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण होगा। इस मौके पर सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, डीडीओ प्रमोद कुमार, पीडी ज्ञानेश्वर तिवारी, आरओ, एआरओ एडीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed