फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The corporation team which had come to seal the shop was surrounded

Shamli News: दुकान सील करने पहुंची निगम की टीम का घेराव

Wed, 26 Mar 2025 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
The corporation team which had come to seal the shop was surrounded
सहारनपुर। टैक्स नहीं चुकाने पर दुकानों को सील करने नूरबस्ती पहुंची नगर निगम की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। भीड़ ने कर अधीक्षक का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया। हैरत की बात यह है कि करीब आधा घंटा चले घेराव में नगर निगम के प्रवर्तन दल के जवान मौन खड़े नजर आए।
विज्ञापन

मार्च चल रहा है। ऐसे में नगर निगम पर लक्ष्य के अनुसार टैक्स वसूली का दबाव है। बड़े बकाएदारों की संपत्तियों को सील करने की कार्रवाई नगर निगम कर रहा है, जिससे वसूली हो सके।
विज्ञापन

ऐसे ही एक मामले में नगर निगम के कर अधीक्षक राजस्व निरीक्षकों और प्रवर्तन दल के जवानों को साथ लेकर नूरबस्ती में बकाएदार की दुकानें सील करने पहुंचे थे। वह एक ही दुकान सील कर पाए थे कि मौके पर दुकानदार पहुंच गया। देखते ही देखते भीड़ इकट्ठा हो गई और टीम का घेराव कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दुकानदार ने टीम को खूब खरीखोटी सुनाई।
खास बात यह है कि टीम की सुरक्षा के लिए साथ पहुंचने वाले प्रवर्तन दल के जवान शांत खड़े नजर आए, जिसकी वजह से टीम के सदस्य विरोध पर ज्यादा कुछ नहीं बाेल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed