फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The band took the grand procession with musical instruments

बैंडबाजे के साथ निकाली भव्य शोभायात्रा

Thu, 14 Apr 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Thu, 14 Apr 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
The band took the grand procession with musical instruments
cultrue - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शहर के शिव कालोनी स्थित नवनिर्मित शिव शक्ति मंदिर में देव प्रतिमाओं की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह देव प्रतिमाओं का फूलों से स्वागत किया गया।  
विज्ञापन


बुधवार को शहर के शिव कालोनी स्थित नवनिर्मित शिवशक्ति मंदिर में भगवान शिव परिवार, मां शेरावाली, रामदरबार, नवग्रह, पंचमुखी हनुमान आदि की प्रतिमाओं की भव्य शोभायात्रा शहर के मंदिर प्रांगण से निकाली। यात्रा माजरा रोड, टंकी रोड, धीमानपुरा, भिक्की मोड़, माजरा रोड आदि को होते हुए वापस मंदिर जाकर संपन्न हुई। बाद में देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान के अनुसार मंत्रों के साथ की गई। पंडित सुरेश आचार्य ने हवन -पूजन कराया। मौके पर संजीव शर्मा, शिवम, योगेश शर्मा, विक्की वर्मा, मोहित कुमार, संदीप शर्मा, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, गढ़ीपुख्ता के गांव हथछौया में दुर्गा मां और भगवान विष्णु की मूर्तियों की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। बुधवार को गांव हथछौया स्थित मंदिर में सुबह हवन पूजन हुआ। जिसके बाद प्राण प्रतिष्ठा के लिए लाई गई दुर्गा माता व विष्णु लक्ष्मी की मूर्तियाें की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का गांव में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बैंडबाजों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। मंदिर प्रांगण में पहुंचकर यात्रा संपन्न हुई। जिसके बाद मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान सहंसरपाल शर्मा, देवेंद्र तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां काली की पूजा कर किया गुणगान
शामली। दुर्गा मंडप में सातवें दिन मां कालरात्रि की विशेष पूजा अर्चना की गई। इस दौरान घरों में मां दुर्गा की चौकी लगाकर महिलाओं ने मां का गुणगान किया। बुधवार को सुबह से ही नगर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ ली रही। हनुमान धाम, भाकूवाला, मोहल्ला टंकी रोड स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर, मोहल्ला रेलपार में शिव दुर्गा मंदिर, बलभद्र मंदिर, कैराना रोड गुलजारी वाला मंदिर, पुरानी सब्जी मंडी स्थित मां शाकुंभरी देवी मंदिर, करनाल रोड स्थित मां शाकुंभरी देवी मंदिर में मां दुर्गा के दर्शन करके मनोकामना मांगी। श्री हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी ने बताया कि बृहस्पतिवार को श्री दुर्गाष्टमी मनाई जाएगी। नवरात्र के उपलक्ष्य में मां शाकुभंरी देवी मंदिर धर्मपुरा में महा आरती का आयोजन किया गया। बाद में भंडारे का आयोजन करके प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed