फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   That winter the week Sataagi

पूरे सप्ताह ऐसे ही सताएगी सर्दी

Mon, 26 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 26 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
That winter the week Sataagi
weather - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मौसम में अचानक बदलाव आ गया है। रविवार को सुबह से ही आकाश में बादल छाए रहे। हल्की धूप निकली और शाम के समय शीत लहर के साथ कोहरा आ गया। विशेषज्ञों का कहना है कि पूरे सप्ताह मौसम    ऐसा ही रहेगा। साथ ही अगले तीन दिनों में हल्की बारिश होने की संभावना भी बनी हुई है। 
विज्ञापन


दिसंबर का महीना शुरू होते ही सुबह का कोहरा शुरू हो गया था, बारह दिसंबर को सुबह और   दोपहर का कोहरा समाप्त हो जाने के बाद दिन का तापमान बढ़ना शुरू हो गया था। पहाड़ों पर दो दिन से बर्फबारी शुरू हो जाने के बाद रविवार को सुबह से मौसम में बदलाव शुरू हो गया। आकाश में बादल छाए रहने से पूरे दिन हल्की धूप निकली। शाम के समय कोहरा छा जाने और शीत लहर चलने से मौसम ठंडा हो गया। जिससे शाम के समय बाजारों की रौनक गायब हो गई। सर्दी बढ़ने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। 
विज्ञापन


उधर, बघरा कृषि विज्ञान केंद्र    के निदेशक डॉक्टर पीके सिंह ने बताया कि पिछले दो दिनों से   पहाड़ों पर बर्फबारी और शीत लहर चलने से मौसम में बदलाव आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे सप्ताह आकाश में       बादल और कोहरा छाया रहेगा।  अगले 24 घंटे में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। 31 दिसंबर तक आकाश में बादल और कोहरा छाया रहेगा। शीत लहर जारी    रहेगी। वहीं, सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के     मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि पहाड़ों पर मौसम खराब एवं बूंदाबांदी का प्रभाव मैदानी    क्षेत्रों पर पड़ा है। उन्होंने बताया    कि 26, 27, 28 दिसंबर को बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed