फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tender worth Rs 100 crores released for construction of overbridge

Shamli News: उपरिगामी पुल निर्माण को 100 करोड़ रुपये का टेंडर छोड़ा

Tue, 20 Aug 2024 05:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Tender worth Rs 100 crores released for construction of overbridge
शामली। दिल्ली-शामली, सहारनपुर हाईवे पर शामली तहसील के सामने बाईपास और बलवा में पानीपत खटीमा हाईवे पर उपरिगामी पुल निर्माण के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई की ओर 100 करोड़ रुपये का ऑनलाइन टेंडर छोड़ दिया गया है। इसी माह के आखिर तक दोनों उपरिगामी पुल का टेंडर खोला जाएगा। अगले माह ठेकेदार चयनित करके टेंडर अनुबंध प्रक्रिया पूरी होगी।
विज्ञापन

दिल्ली-शामली, सहारनपुर हाईवे पर बलवा में पानीपत-खटीमा हाईवे और सदर तहसील के पास पानीपत-खटीमा मार्ग पर दिल्ली-शामली, सहारनपुर हाईवे का बाईपास क्राॅस कर रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण नई दिल्ली ने बलवा और सदर तहसील पर दो नए उपरिगामी पुल स्वीकृत किए थे। बागपत राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के इंजीनियर राजन शर्मा ने बताया कि जल्द ठेकेदार नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन


-----------
गोहरनी-बधेव में बने उपरिगामी पुल या फिर गोलचक्कर
मेरठ-करनाल हाईवे पर गोहरनी और बधेव गांव के पास जान लेवा चौराहे बने हैं। यहां पर बागपत राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से उपरिगामी पुल अथवा गोलचक्कर स्वीकृत नहीं किए गए हैं, जिससे सड़क हादसे होने की संभावना है। गोहरनी और बधेव के लोग बागपत राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से उपरिगामी पुल और गोलचक्कर की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed