{"_id":"64caa8d7ec9049957304d1e4","slug":"tehsildar-accused-of-taking-possession-of-farm-ram-shamli-news-c-26-1-sal1002-6789-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: तहसीलदार पर खेत की मेढ़ पर कब्जा कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: तहसीलदार पर खेत की मेढ़ पर कब्जा कराने का आरोप
विज्ञापन
शामली। एक किसान ने अपने परिजनों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रार्थना पत्र देकर तहसीलदार पर मिलीभगत कर खेत की मेढ़ पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। जिलाधिकारी ने मामले की जांच एसडीएम कैराना को सौंप दी है।
कस्बे के मोहल्ला मौलानान निवासी निजामुद्दीन ने परिजनों के साथ जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के समक्ष हाजिर होकर बताया कि लगभग चार साल पहले न्यायालय में अपने खेत की मेढ़ पर कब्जा करने का आरोप पड़ोसी पर लगाते हुए वाद दायर किया था। जिसके बाद उक्त मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि खेत के पड़ोसी ने एक प्रार्थना पत्र तहसीलदार गौरव कुमार को देकर मेढ़ को अपनी बताते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
आरोप है कि तहसीलदार ने मिलन कुमार से मिलीभगत कर खेत की मेढ़ और नाली पर जबरन कब्जा करा दिया। जब पीड़ित ने तहसीलदार से इस बारे में वार्ता की तो आरोप है कि पीड़ित के साथ अभद्रता करते हुए कार्यालय से भगा दिया। पीड़ित ने उक्त प्रकरण में जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग कर न्याय की गुहार लगाई है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच एसडीएम कैराना को सौंपी है।
विज्ञापन
इस बारे में तहसीलदार का कहना है कि कुछ दिन पूर्व निजामुद्दीन और अन्य थाना दिवस में आए थे। पुलिस बल के साथ राजस्व टीम मौके पर पहुंची थी। स्टे आर्डर के बावजूद नाली बना दी गई थी। कहा कि आरोपी पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। जान बूझकर इस तरह के आरोप लगाए गए हैं।