{"_id":"6aa45889afeae139780c6595","slug":"teenage-girl-dies-under-suspicious-circumstances-police-arrive-on-report-of-murder-shamli-news-c-26-1-smrt1048-173867-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत, हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत, हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस
Sat, 12 Sep 2026 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
कांधला। गांव गंगेरू में शुक्रवार को 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने किशोरी की बुखार से मौत होना बताया है। परिजन शव को सुपुर्दे खाक की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने पुलिस को परिजनों द्वारा किशोरी की हत्या करने का सूचना दे दी। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका की बड़ी बहन ने बताया कि दो दिन पहले उसकी बहन के सीने में दर्द हुआ था। इसके बाद उसे गांव के निजी चिकित्सक के यहां दिखाया गया था। उपचार के बावजूद पिछले दो दिनों से उसकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी। शुक्रवार को अचानक उसकी हालत अधिक खराब हो गई और उसकी मौत हो गई।
जांच अधिकारी चौकी प्रभारी योगेश शर्मा ने बताया कि पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की है। प्रारंभिक जांच के दौरान किशोरी के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। उधर, सीएचसी के चिकत्साधीक्षक डॉ. रामबीर सिंह ने बताया कि गांव में बुखार से किशोरी की मौत की कोई सूचना नहीं मिली है।