फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   teachers build the nation

Shamli News: राष्ट्र का निर्माण करते हैं शिक्षक

Sun, 01 Jan 2023 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
teachers build the nation
राष्ट्र का निर्माण करते हैं शिक्षक
विज्ञापन

चौसाना। मान्यता प्राप्त शिक्षक संघ की ओर से नववर्ष पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सौ से अधिक प्रधानाध्यापकों व क्षेत्र के गण्यमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर शिक्षकों की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। कहा कि राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

चौसाना क्षेत्र के करीब सौ से अधिक मान्यता प्राप्त विद्यालयों ने एक संघ का गठन किया है, जिसमें शिक्षक संघ प्रत्येक वर्ष नववर्ष के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन कर अपने विचार एवं समस्या को रखता है। इस वर्ष लाला महेंद्र गोयल की पुण्य स्मृति में समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता बाबूराम खोड़समा ने की। कार्यक्रम के आयोजक संदीप गोयल रहे। कार्यक्रम के दौरान अश्वनी कुमार ने अपने विचार रखते हुए कहा कि एक शिक्षक राष्ट्र का निर्माण करते हैं। अजय गोयल ने कहा कि डिजिटलाइजेशन का दौर है, लेकिन इसके साथ साथ बच्चों को सामान्य शिक्षा भी मिलती रहनी चाहिए। कार्यक्रम के आयोजक संदीप गोयल ने शिक्षकों को सम्मानित किया। इस दौरान संदीप सैनी, योगेश गौतम, रामधन ,आंचल मोहन गर्ग, राजेंद्र कुमार, अशोक राणा, अजय गोयल, सरवन कुमार, जोगिंद्र सिंह, जुगल किशोर, कंवरपाल सैनी, रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed