फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A car on the highway burst into flames

Shamli News: हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला

Wed, 02 Sep 2026 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 02 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
A car on the highway burst into flames
जलालाबाद में कार में लगी आग। संवाद - फोटो : 1
जलालाबाद। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित पेट्रोल पंप के पास सोमवार देर रात चलती हुई कार में आग लग गई। कार सवार परिवार ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया, लेकिन तब तक पूरी कार जल गई। इस दौरान मार्ग पर जाम के हालात भी बने। थानाभवन क्षेत्र के गांव ख्यावड़ी निवासी दीपक कुमार, अपने तीन बच्चे पीहू, लव्यांशी और शिवांश, भाई पुनीत कुमार व उसका लड़का शौर्यन कार से जलालाबाद जा रहे थे। पेट्रोल पंप के समीप पहुंचते ही सीएनजी युक्त कार के आगे इंजन से धुएं के साथ चिंगारी निकलने लगी। देखते ही देखते अचानक आग की लपटें उठने लगीं। चालक दीपक ने बताया कि आग को देखते ही कार सवार लोग बाहर कूद गए। पेट्रोल पंप से अग्निशामक उपकरण लाकर आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि उन पर काबू नहीं पाया जा सका।

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। साथ ही नगर पंचायत जलालाबाद से भी पानी का टैंकर मौके पर भेजा गया। दमकल कर्मियों और नगर पंचायत की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया, लेकिन तब तक कार जल गई। हादसे के दौरान हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और जाम की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने यातायात को एक ही लेन से सुचारू कराया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed