फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Take from us the amount of money for which you sell the stolen goods.

Shamli News: जितने रुपये का सामान चोरी कर बेचते हो, उतने हमसेे ले लो

Sat, 22 Aug 2026 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 22 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Take from us the amount of money for which you sell the stolen goods.
शामली। गांव कुड़ाना के किसान ने नलकूप के गेट पर लिखा है कि चोर भाइयों, चोरी मत करो। जितने रुपये का सामान चोरी करके बेचते हो, उतने रुपये ले जाया करो।
विज्ञापन

किसान ने यह भी लिखा कि अगर रुपये चाहिए तो खेत में रखे मिल जाएंगे लेकिन नलकूप से सामान चोरी न किया जाए। तीन दिन पहले बहावड़ी के किसान ने पुलिस पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि पुलिस अगर चोरी नहीं रोक पाती तो वह एक हजार रुपये प्रत्येक किसान से लेकर चोरों को दिलवा दो। किसान का कहना था कि सामान चोरी होने से 12 से 15 हजार का नुकसान होने के साथ सिंचाई व अन्य कार्य प्रभावित होते हैं।

नलकूपों में चोरी की रिपोर्ट दर्ज : गांव कैड़ी के जंगल में नौ किसानों के नलकूपों से केबल, स्टार्टर, कटआउट की पत्ती समेत अन्य विद्युत उपकरण चोरी होने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। किसानों ने आरोपियों पर चोरी का शक जताया था। कैड़ी निवासी किसान राजकुमार, संजीव, बिरजपाल, प्रवीण, सुरेंद्र, संजीव, मनोज, राहुल और धर्मपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 अगस्त की रात उनके नलकूपों के ताले तोड़कर विद्युत उपकरण चोरी कर लिए गए। किसानों ने तहरीर में गांव के ही ओमवीर, सोनू और बिट्टू पर चोरी का शक जताया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी सुनील वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed