फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Swabhiman Mahapanchayat in Shamli: People of many villages boycotted, dispute regarding Jila panchayat

स्वाभिमान महापंचायत: जिला पंचायत की राजनीति में नहीं थम रही रार, वक्ता बोले- मधु गुर्जर को बहकाया जा रहा

Tue, 06 Aug 2024 01:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 06 Aug 2024 01:10 PM IST
सार

शामली जिला पंचायत अध्यक्ष मधु गुर्जर को लेकर भाजपा के दो गुटों में खींचतान थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी प्रकरण को लेकर मामला पंचायत तक पहुंच गया, जो आज गांव डुंडूखेड़ा के कलस्यान कन्या इंटर कॉलेज में हुई।

विज्ञापन
Swabhiman Mahapanchayat in Shamli: People of many villages boycotted, dispute regarding Jila panchayat
स्वाभिमान महापंचायत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद में डुंडूखेड़ा में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान द्वारा बुलाई गई स्वाभिमान महापंचायत के लिए सुबह से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई। लोग ट्रैक्टर ट्राॅलियों में सवार होकर पहुंचे।हालांकि स्वाभिमान महापंचायत में कोई निर्णय नहीं हो सका। जिला पंचायत में चल रही रार को लेकर आक्रोश प्रकट किया गया। कहा गया कि यदि जिला पंचायत अध्यक्ष को कुछ लोगों ने बहकाना बंद नहीं किया तो उन्हें करारा जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल, शामली जिला पंचायत को लेकर पिछले करीब दो माह से उठा-पठक चल रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष मधु गुर्जर ने मनीष चौहान और अन्य लोगों पर जिला पंचायत के कार्यों में हस्तक्षेप का आरोप लगाया था। मामले की शिकायत डीएम से भी की गई थी। इसके बाद मनीष चौहान और कुछ जिला पंचायत सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

विज्ञापन

Swabhiman Mahapanchayat in Shamli: People of many villages boycotted, dispute regarding Jila panchayat
महापंचायत में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला

थाना कांधला के गांव डुंडूखेड़ा खेड़ा के कलस्यान कन्या इंटर कॉलेज में पंचायत का आयोजन हुआ जिसमें शामली के अलावा सहारनपुर ,ननौता, गंगोह आदि के लोगों ने भाग लिया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष को बहकाकर कुछ लोग माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। सभी 36बिरादरी के लोग मौजूद हैं, उन्हें तय करना है कि आगे करना क्या है। कहा कि हमनें खुद न लड़कर मधु को चुनाव लड़वाया था। मधु आज भी परिवार की बहु हैं और रहेंगी।

एमएलसी वीरेद्र सिंह ने कहा कि कुछ लोग मधु को बहकाने का प्रयास कर रहे हैं। पंचायत की अध्यक्षता मृगांका सिंह और संचालन डॉक्टर विनोद कुमार ने किया। महापंचायत में कोई निर्णय नहीं लिया जा सका। करीब तीन घंटे महापंचायत चली।

विज्ञापन

Swabhiman Mahapanchayat in Shamli: People of many villages boycotted, dispute regarding Jila panchayat
महापंचायत में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ तक गूंजा मामला
दोनों पक्ष लखनऊ में सीएम से भी मिले थे। इसके बाद प्रेस वार्ता कर जिला पंचायत अध्यक्ष ने हस्तक्षेप करने वाले लोगों पर कई आरोप लगाए थे। मामले को लेकर मनीष चौहान ने आज डुंडूखेड़ा गांव में स्वाभिमान पंचायत का ऐलान किया था। जिसका काल्स्यान खाप के पदाधिकारी विरोध कर रहे हैं।

आज पंचायत में जुटने के लिए जिलेभर से लोग सुबह ही ट्रैक्टर ट्राॅलियों में सवार होकर डुंडूखेड़ा पहुंचने शुरू हो गए। मनीष चौहान ने कहा कि महापंचायत में जिला पंचायत प्रकरण के अलावा सामाजिक मुद्दे दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या, शादी में फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाने को लेकर भी विचार विमर्श किया गया।

विज्ञापन

Swabhiman Mahapanchayat in Shamli: People of many villages boycotted, dispute regarding Jila panchayat
महापंचायत में शामिल मृगांका सिंह व अन्य - फोटो : अमर उजाला

आयोजकों के अनुसार 84 के स्वाभिमान बचाओ की पंचायत में सर्व समाज के भारी संख्या में लोग भाग लेने पहुंचे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान ने कहा कि पंचायत पूरी तरह से सफल रही। आसपास के जनपद सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत के लोग भी पंचायत में भागीदारी करने पहुंचे।

उधर, क्षेत्र के गांव भारसी में भारतीय किसान यूनियन के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पप्पू पंवार के आवास पर कई गांव के लोगों की पंचायत का आयोजन किया गया है जिसमें कलस्यान पंचायत के बहिष्कार का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed