{"_id":"62d843841ca6665c3d08b565","slug":"survey-started-for-bypass-from-kandela-to-taprana-shamli-news-mrt5978216180","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडेला से टपराना बाईपास के लिए निर्माण कंपनी ने शुरू किया सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंडेला से टपराना बाईपास के लिए निर्माण कंपनी ने शुरू किया सर्वे
विज्ञापन
कैराना में कंडेला से टपराना तक फोरलेन बाईपास के लिए सर्वे करते निर्माण कंपनी के इंजीनियर।
- फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना (शामली)। राजस्व विभाग की टीम ने मंगलवार को कंडेला से टपराना तक फोरलेन बाईपास के निर्माण के लिए अधिग्रहीत एक किमी भूमि एनएचएआई के अधिकारियों को सौंपी थी। बुधवार को बाईपास निर्माण करने वाली कंपनी के इंजीनियरों ने अधिग्रहीत भूमि का सर्वे शुरू कर दिया।
पानीपत के सिवाह से नगीना तक बनने वाले एनएच-709 एडी पर मन्ना माजरा से आगे निर्माणाधीन फ्लाईओवर के समीप से कंडेला, शेखुपुरा, कसेरवा कला व गढ़ी शाइस्तापुर होते हुए मेरठ-करनाल हाईवे पर टपराना के समीप तक नौ किमी का फोरलेन बाईपास बनाने का कार्य तेजी से शुरू हो गया है। फोरलेन बाईपास का निर्माण हिसार की कंस्ट्रक्शन कंपनी करेगी। कैराना तहसील अंतर्गत साढ़े तीन किमी का फोरलेन आता है। जबकि बाकी साढे़ पांच किलोमीटर फोरलेन शामली तहसील अंतर्गत आता है। कैराना तहसील की राजस्व टीम ने मंगलवार को कंडेला क्षेत्र में 197 फीट चौड़ी एक किमी भूमि को एनएचएआई के अधिकारियों को सौंप दिया था। इसके बाद बुधवार को जगनपुर फ्लाईओवर के पास निर्माण कंपनी के सीनियर फोरमैन अशोक मिश्रा और उसकी टीम के साथ ही एनएचएआई के कर्मचारियों ने सर्वे शुरू कर दिया। अशोक मिश्रा ने बताया कि सर्वे के दौरान जिस जगह से फोरलेन निकलेगा वहां की जमीन की ऊंचाई की जांच की जा रही है। जिससे पता लग सके कि कहां-कहां पर कितना भराव किया जाएगा। पूरे बाईपास की रिपोर्ट तैयार होने के बाद एक सप्ताह में कार्य शुरू किया जा सकता है।
दूसरे दिन डेढ़ किमी की भूमि पर दिलाया कब्जा
फोटो
कंडेला से टपराना तक बनने वाले फोरलेन बाईपास के लिए बुधवार को भी राजस्व विभाग की टीम ने करीब डेढ़ किमी भूमि फोरलेन बाईपास के लिए एनएचएआई के अधिकारियों को सौंप दी। राजस्व निरीक्षक नरेश मलिक, हलका लेखपाल लवकेश व मिंटू ने शेखुपुरा व कसेरवा के बीच भूमि पर एनएचएआई के अधिकारियों को कब्जा दिलाया। राजस्व निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि कैराना तहसील अंतर्गत बाकी भूमि को बृहस्पतिवार को एनएचएआई के अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा। संवाद