{"_id":"eaf36a1ebf838de9a477d5abc3cb706b","slug":"sugarcane-committee-officials-scope-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना समिति अधिकारियों को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना समिति अधिकारियों को घेरा
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Tue, 22 Dec 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। गन्ना क्रय केंद्र शुरू न होने और गन्ना पर्ची जारी करने में की जा रही लापरवाही पर किसानों का गुस्सा भड़क गया। कांग्रेस विधायक पंकज मलिक के नेतृत्व में किसानों ने रविवार को गन्ना समिति कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर अधिकारियों का घेराव किया।
धरनास्थल पर पहुंचे जिला गन्ना अधिकारी अनिल भारती को अपने बीच बैठाकर किसानों ने कहा कि फुगाना क्षेत्र के गांव लिसाड़, लांक और हसनपुर में गन्ना क्रय केंद्र शुरू नहीं हुए हैं। खतौली चीनी मिल के तीन गन्ना क्रय केंद्र अब तक ठप है। इसकी वजह से क्षेत्र के सैकड़ों को किसानों को परेशानी हो रहे हैं।
वहीं गन्ना समिति दफ्तर से गन्ना पर्ची जारी करने में लापरवाही बरती जा रही है। विधायक पंकज मलिक ने कहा कि किसान परेशान हैं, लेकिन लाचार नहीं हैं। यदि अधिकारियों ने अपना रवैया नहीं बदला, तो किसान चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी इन समस्याओं के बारे में बताया गया था। इसके बावजूद इनका समाधान क्यों नहीं हुआ।
विज्ञापन
जिला गन्ना अधिकारी अनिल भारती ने बताया कि इस बारे में मिल प्रबंधन से बात की जा रही है, जल्द ही किसानों की समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस दौरान गांव लिसाड़ राजेंद्र सिंह, धीर सिंह, ब्रजपाल, हरपाल सिंह, अजित और गांव हसनपुर निवासी वीरेंद्र, ब्रह्मपाल, सोमपाल, बिजेंद्र और लांक निवासी सतबीर सिंह, राजेंद्र, सुरेंद्र सिंह मलिक, रिशीपाल मौजूद रहे।