फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sugar mill remained closed overnight due to fault in turbine

Shamli News: टरबाइन में खराबी से रातभर बंद रही चीनी मिल

Wed, 27 Nov 2024 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Sugar mill remained closed overnight due to fault in turbine
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। अपर दोआब चीनी मिल शामली पेराई सत्र के पहले दिन टरबाइन में तकनीकि खराबी के चलते 6 घंटे चलकर बंद हो गई।
सोमवार पूरी रात चीनी मिल बंद रहने के बाद मंगलवार सुबह सात बजे चालू हो सकी। इस दौरान मिल में दस हजार क्विंटल गन्ने की पेराई ही हो पाई। किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शामली शुगर मिल की यदि बात की जाए तो सोमवार को ही इसे चालू कराया गया था। इस बार यह मिल 25 दिन देरी से चालू हो पाई।
सोमवार को शामली चीनी मिल का पेराई सत्र पूजन के बाद दोपहर तीन बजे चालू किया गया। छह घंटे मिल चलने के बाद शामली मिल की टरबाइन में सोमवार की रात 9 बजे खराबी आ गई। इसके बाद पूरी रात शामली चीनी मिल बंद रही।
विज्ञापन

किसान सतीश कुमार, मनोहर लाल, बाबू राम का कहना है कि मिल में खराबी के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा। व्यवस्था में सुधार की मांग की है।
गन्ना महाप्रबंधक सतीश बालियान ने बताया कि मंगलवार सुबह सात बजे से चीनी मिल चालू है। मंगलवार को शामली मिल की ओर से गन्ने का इंडेट जारी किया गया है। डीसीओ रंजीत सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते कार्य प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed