फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sugar and molasses were not allowed to go out of the mill

Shamli News: मिल से बाहर नहीं जाने दिए चीनी और शीरा

Tue, 11 Mar 2025 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Sugar and molasses were not allowed to go out of the mill
शामली। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर थानाभवन मिल गेट पर किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने मिल गेट की तालाबंदी रखी। शीरा और चीनी मिल से बाहर नहीं जाने दिया। थानाभन शुगर मिल पर किसानों का 230 करोड़ रुपये से ज्यादा का गन्ना भुगतान बकाया है। संयुक्त किसान संघर्ष समिति के तत्वावधान में किसानों ने दूसरे दिन भी मिल गेट पर तालाबांदी कर दी और धरना देकर बैठे। संघर्ष समिति के धीरज राणा ,लाल्ला ठाकुर, हरेन्द्र सिंह, कपिल राणा का कहना है जब तक बजाज शुगर मिल किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नही करता ,तब तक ताले नहीं खुलेंगे ,न ही पर्ची वितरण होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि चार माह के गन्ना भुगतान में से मात्र सत्रह दिन का भुगतान मिल ने किसानों का किया है। उसमें से भी सोसायटी ने अपना पैसा काट लिया है। कुछ किसानों को तो तीन चार दिन का ही भुगतान मिला है । संघर्ष समिति ने धरना स्थल पर गन्ना समिति द्वारा प्रपत्र दिखाया जिसमें विगत चार वर्ष गन्ना भुगतान न होने पर मिल पर करोड़ों रुपये ब्याज के ही बकाया दर्शाए हैं। किसानों ने नारेबाजी की।
विज्ञापन

दोपहर बाद नायब तहसीलदार रविंद्र कुमार धरनास्थल पर पहुंचे और किसानों से वार्ता की। किसानों ने कहा कि जब तक बकाया भुगतान नहीं मिलेगा वह धरने से नहीं उठेंगे। धरना देने वालों में हरेंद्र सिंह, नीरज वर्मा, मुकेश , देशपाल सिंह, सतपाल सिंह, ठाकुर सतीश , किरणपाल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed