{"_id":"674ff91ceca77ee13103258f","slug":"sub-castes-will-also-be-connected-to-the-mainstream-of-development-shamli-news-c-26-1-smrt1047-132847-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: उपजातियों को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: उपजातियों को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ेंगे
Wed, 04 Dec 2024 12:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:09 PM IST
विज्ञापन
झिंझाना में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा संजय निषाद का स्वागत करते पूर्व नगर पंचायत
शामली/झिंझाना। निर्बल इंडियन शोषित, हमारा आम दल और निषाद पार्टी की संवैधानिक अधिकार यात्रा का जिले में कई स्थानों पर स्वागत किया गया।
यात्रा का नेतृत्व कर रहे निषाद पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉक्टर संजय कुमार निषाद ने कहा कि संवैधानिक अधिकार यात्रा प्रदेश में मछुआ समाज की सभी उपजातियों को एकजुट करने के लिए यात्रा निकाली जा रही है। मछुआ समाज की सभी उपजातियों को विकास की मुख्य धारा में जोड़ा जाएगा।
प्रदेश के सभी 18 मंडल, 200 विधानसभा में होकर निकलेगी। तीन चरणों में यात्रा अपने अंतिम पड़ाव नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंदौर स्टेडियम में समापन होगा।
मंगलवार को शामली जिले में पहुंची यात्रा बाबरी से रायपुर, तीतारसी, हींड पुलिया से सिक्का, करोड़ी, लिसाढ़, कांधला, एलम और झिंझाना में स्वागत किया गया। डाक्टर संजय निषाद ने कहा कि संवैधानिक अधिकार यात्रा की शुरूआत सहारनपुर जिले में मां शाकंभरी देवी शक्तिपीठ से की गई है। प्रदेश के मछुआ समाज के हित में लगातार कार्य किए जा रहे हैं, मत्स्य विभाग की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मछुआ समाज को प्राथमिकता से दिया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने भारत के संविधान में सूचीबद्ध मझवार और तुरैहा नाम से अंकित अनुसूचित जाति का लाभ निषाद समेत अन्य 17 उपजातियों को दिए जाने की मांग की। कैबिनेट मंत्री ने आरोप लगाया कि सपा-बसपा और कांग्रेस सरकार ने मछुआ समाज के साथ पक्षपात किया है। 1990 में तत्कालीन केंद्र सरकार ने संसद में बिना किसी बहस कराए संविधान में सूचीबद्ध मझवार और तुरैहा को बाहर किया गया है।
झिंझाना कस्बे में कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद का पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नौशाद ठेकेदार के कैंप कार्यालय पर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि संविधान ने ऊंची सोच रखने का अधिकार दिया है। संविधान के द्वारा दिए गए अधिकारों का उपयोग करें। मंत्री को झिंझाना से ऊन सड़क के चौड़ीकरण में हो रही देरी के बारे में अवगत कराया। यात्रा में इंजीनियर श्रवण निषाद, जय भगवान निषाद, लालू निषाद, दिलीप निषाद, रविंद्र निषाद आदि पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।