फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Studies will start in four government colleges from this session

Shamli News: चार राजकीय कॉलेजों में इसी सत्र से शुरू होगी पढ़ाई

Sat, 12 Apr 2025 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Studies will start in four government colleges from this session
शामली। नए सत्र में जनपद में चार नए राजकीय इंटर काॅलेजों में पढ़ाई शुरू हो जाएगी। सभी काॅलेजों में शासन के निर्देश पर विभाग की ओर से शिक्षकों की तैनाती के साथ अन्य व्यवस्थाएं कर दी गई हैं। अब इन्हें मिलाकर जनपद 24 राजकीय कॉलेजों की संख्या 24 हो गई हैं। नए कॉलेज संचालित होने से ग्रामीण क्षेत्र के युवक व युवतियों को इंटर तक की पढ़ाई का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जनपद में अभी तक केवल 20 राजकीय कॉलेज संचालित थे, लेकिन नए सत्र से जनपद के अलग-अलग गांव में चार नए राजकीय इंटर कॉलेज शुरू हो गए हैं। जिला विद्य्रालय निरीक्षक जेएस शाक्य ने बताया कि यह कॉलेज थानाभवन ब्लाॅक क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी, थानाभवन क्षेत्र के गांव पलठेड़ी, कैराना ब्लॉक के गांव भूरा और थानाभवन ब्लाॅक के गांव मसावी में इंटर कॉलेज नए सत्र से शुरू हो गए है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी काॅलेजों में पिछले वर्ष ही निर्माण कार्य पूरा हो चुका था। इसके बाद सभी कॉलेजों को दिसंबर माह में हैंडओवर कर लिया गया था। उन्होंने बताया कि कॉलेज संचालन के लिए शिक्षकों की तैनाती की गई है। उन्होंने प्रधानाचार्य को कॉलेज में अधिक से अधिक प्रवेश के लिए क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेजों में कला वर्ग व विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्रा दाखिला ले सकेंगे। सुभाष, राहुल व प्रमोद ने बताया कि बेटियों को पढ़ने के लिए अब दूर-दराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed