फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Students will be welcome in schools

स्कूलों में छात्रों का होगा स्वागत

Sun, 28 Feb 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Students will be welcome in schools
शामली। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालय करीब एक साल बाद एक मार्च से खुलेंगे। इनमें छात्रों का पहले दिन जोरदार स्वागत किया जाएगा। उन्हें आकर्षित करने के लिए उत्सव जैसा माहौल तैयार किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि विद्यालयों की सफाई और सजावट की तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर एक मार्च से प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य शुरू होगा। छात्र एक साल बाद विद्यालय आएंगे तो उनके लिए ऐसा माहौल तैयार किया जाए, जिससे कि उनका मन विद्यालय की तरफ आकर्षित हो। इसलिए विद्यालयों को आकर्षक टीएलएम वॉल पेंटिंग के अतिरिक्त गुब्बारों और फूलों से सजाया जाएगा। यहां छात्रों का जोरदार स्वागत होगा। शिक्षक ऐसा व्यवहार करें जिससे उनमें उत्साह बने। बेसिक शिक्षा के जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता अमित चौहान ने बताया कि परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को शासन की गाइड लाइन के अनुसार तैयारी पूरी करनी है।
विज्ञापन

50 फीसदी उपस्थिति
कोविड-19 गाइड लाइन के अनुसार कक्षा में बच्चों की 50 फीसदी उपस्थिति रहेगी। अलग-अलग कक्षा के लिए अलग-अलग दिन का शेड्यूल बनाया है। उसके अनुसार प्रतिदिन आधे छात्र आएंगे। सप्ताह में एक कक्षा दो दिन चलेगी। इस तरह से एक बच्चे को सप्ताह में एक दिन ही विद्यालय पहुंचने का मौका मिलेगा। विद्यालयों में सफाई के साथ सोशल डिस्टेंस, फेस मास्क, सैनिटाइजर व साबुन आदि की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर ये रहेगा शेड्यूल
सोमवार व बृहस्पतिवार- कक्षा एक व पांच
मंगलवार व शुक्रवार - कक्षा दो व चार
बुधवार व शनिवार - कक्षा - तीन
कोट
एक मार्च से प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य शुरू होगा। छात्रों को विद्यालय के प्रति आकर्षिक करने के लिए शासन की गाइड लाइन के अनुसार विद्यालयों को गुब्बारों व फूलों आदि से सजाया जाएगा। छात्रों का स्वागत, उत्सव जैसा वातावरण बनाने के निर्देश प्रधानाध्यापकों को दिए हैं।-गीता वर्मा, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed