{"_id":"63ff55d4364f4cd21d0c1174","slug":"student-returning-after-examination-was-beaten-and-injured-shamli-news-c-14-1-138368-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को पीट कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को पीट कर किया घायल
Wed, 01 Mar 2023 07:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 01 Mar 2023 07:10 PM IST
विज्ञापन
- दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गांव बलवा मोड़ के निकट किया हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गांव बलवा मोड़ के निकट बाइक से साथी के साथ बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर पांच छह युवकों ने हमला कर घायल कर दिया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
गांव बलवा निवासी समीर की बुधवार को देशभक्त इंटर कॉलेज शामली में हाईस्कूल की परीक्षा थी। परीक्षा देने के बाद छात्र अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। जब वह हाईवे पर गांव के मोड़ के निकट पहुंचा तो पांच छह युवकों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में समीर घायल हो गया जबकि उसका साथी ने वहां से किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
घायल छात्र के परिजनों ने छात्र के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी और कार्रवाई की मांग की। छात्र ने बताया कि जिन युवकों ने हमला किया, उनमें तीन युवक उसके गांव के हैं। उसकी बाइक पर जो छात्र था, उसके साथ आरोपियों ने पूर्व में मारपीट की थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि छात्र से मारपीट की शिकायत मिली है। आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।