Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   strike news

Shamli News: कुएं पर शौचालय निर्माण का विरोध, ईओ से मिले क्षेत्रवासी

Sun, 23 Nov 2025 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
strike news
नजीबाबाद। नगर पालिका परिषद द्वारा चौराहा जगन्नाथ पर शौचालय निर्माण का क्षेत्रवासियों ने विरोध किया। ईओ से मिलकर क्षेत्रवासियों ने धार्मिक आस्था के जुड़े कुएं पर शौचालय निर्माण को रोकने की मांग की है।
विज्ञापन


नगर पालिका की ओर से चौराहा जगन्नाथ पर सार्वजनिक शौचालय के निर्माण की नगर पालिका के चेयरमैन इंजीनियर मौअज्जम ने शुक्रवार को बुनियाद रखी थी। क्षेत्रवासियों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को नगर पालिका की ईओ मुक्ता सिंह से मिला। आरआई विपिन चौहान की उपस्थिति में प्रतिनिधिमंडल ने जगन्नाथ चौराहे के पुराने कुएं पर शौचालय निर्माण को धार्मिक आस्था के विपरीत बताया।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों शुभम ग्रोवर, सुनील कुमार, सुशील, रामपाल सिंहा का कहना था कि आजादी के समय से क्षेत्र का कुआं धार्मिक आस्था का केंद्र रहा है। कुआं बंद होने के बावजूद त्योहारों पर पूजन होता है। उन्होंने कुंए और उसके आस पास सार्वजनिक शौचालय निर्माण कराने को धार्मिक आस्थाओं की विपरीत बताते हुए नगर पालिका प्रशासन से शौचालय निर्माण रोकने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल में नरेंद्र शर्मा, मनीष कर्णवाल, शुभम, अनिकेत, विनोद, मंगेश राजपूत शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed