{"_id":"69220e477e30252d520361d6","slug":"strike-news-shamli-news-c-26-1-sal1002-154109-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: आरोपी डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: आरोपी डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर किया हंगामा
विज्ञापन
वीडियो वायरल प्रकरण को लेकर कांधला सीएचसी में प्रदर्शन करते हिंदू संगठन के लोग ।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। कांधला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर वकास सिद्दीकी का युवती के साथ डांस करते हुए वीडियो वायरल होने के मामले ने शनिवार को तूल पकड़ लिया। विश्व हिंदू रक्षा संगठन के गुस्साए पदाधिकारी सीएचसी पहुंच गए और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर के खिलाफ नारेबाजी भी की।
हंगामे के दौरान संगठन के पदाधिकारियों और चिकित्सा अधीक्षक के बीच तीखी नोकझोंक हुई। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि डॉक्टर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो संगठन आंदोलन करने को मजबूर होगा।
उधर, चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि डॉक्टर वकास के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्हें सीएचसी से हटाकर कमरा खाली करवाते हुए जसाला उपकेंद्र पर तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
कैसे हुआ था मामला वायरल
बीते बुधवार को सीएचसी की ऊपरी मंजिल पर स्थित डॉक्टर के कमरे में युवती के साथ डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में डॉक्टर बनियान और लोअर में दिखाई दे रहे थे।
वीडियो सामने आने के बाद चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने डॉक्टर वकास सिद्दीकी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था लेकिन डॉक्टर ने अभी तक जवाब नहीं दिया है। इसके बाद उनका कमरा खाली करा लिया गया।
सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने भी नोटिस जारी किया था, जिसका जवाब अभी तक नहीं मिला है। अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
पदाधिकारियों ने जताई नाराजगी
शनिवार को विश्व हिंदू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष अनमोल अपने कार्यकर्ताओं के साथ सीएचसी पहुंचे और डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार डॉक्टरों को लोगों की सेवा के लिए भेजती है लेकिन अस्पताल के कमरों में डांस कर संस्था का नाम बदनाम किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चिकित्सा अधीक्षक ने उन्हें बताया कि चिकित्सक की रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है और स्थानांतरण कर दिया गया है। इसके बावजूद पदाधिकारी कार्रवाई से संतुष्ट नहीं दिखे और दोनों के बीच बहस हो गई।
संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो अस्पताल के सामने धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
इस दौरान आकाश जैन, विशाल चौहान, शिवम सैनी, दिवानश वर्मा व धैर्य वर्मा आदि मौजूद रहे।
डॉक्टर वकास ने कहा-कोई टिप्पणी नहीं
उधर, डॉक्टर वकास से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने इस मामले पर कोई भी टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया।