{"_id":"638b9d75a39a2c682b49721f","slug":"strike-ends-electricians-engaged-in-repairing-fault-shamli-news-mrt6162745157","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: हड़ताल समाप्त, फाल्ट ठीक करने में जुटे विद्युतकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: हड़ताल समाप्त, फाल्ट ठीक करने में जुटे विद्युतकर्मी
विज्ञापन
शामली कैराना रोड पर अधिक्षंण अभियंता कार्यालय में धरने पर बैठे विद्युत कर्मचारियो को सम्बोधित ?
- फोटो : SHAMLI
शामली। बिजली कर्मचारियों का पांचवें दिन लखनऊ में वार्ता के बाद धरना समाप्त हो गया। कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिन में मांगें पूरी नहीं हुई तो फिर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही जनपद में जगह-जगह बिजली फाल्टों को सही करने के लिए कर्मचारी जुट गए हैं। शनिवार कर्मचारियों ने फाल्ट ठीक कर बिजली चालू की। वहीं पावंटी कला सब स्टेशन की बिजली को जोड़कर चार गांवों की बिजली व्यवस्था चालू की गई, जिससे गांव के अंधेरे को दूर किया गया। अब किसान फसलों की सिंचाई कर सकेंगे।
विद्युत कर्मियों का मंगलवार से चल रहा कार्य बहिष्कार व हड़ताल शनिवार को समाप्त हो गई है। ऊर्जा प्रबंधन द्वारा उत्पीड़न पर रोक लगाने, शीर्ष प्रबंधन पर कार्रवाई करने, भ्रष्टाचार व फिजूल खर्चा रोकने, 25 करोड़ मीटरों की खरीद का आदेश रद्द करने, सभी बिजली कर्मचारियों व अभियंताओं को पूर्व की भांति नौ वर्ष, 14 वर्ष, 19 वर्ष की सेवा के बाद पदोन्नत करने, चेयरमैन, प्रबंध निदेशकों, निदेशकों के पदों पर निर्धारित चयन प्रक्रिया व्यवस्था लागू करने, कैशलेस उपचार की सुविधा देने, ट्रांसफार्मर वर्कशॉप के निजीकरण का आदेश वापस लेने तथा 220 केवी, 400 केवी, 765 केवी बिजली उपकेंद्रों को आउटसोर्स के माध्यम से परिचालन एवं अनुरक्षण करने के आदेश देने, वर्ष 2006 के कर्मियों की पेंशन बहाल करने, सुरक्षा के लिए पावर सेक्टर इंप्लॉइज प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, यूपी एसईबी लि. का गठन करने, अप्रैल 2022 से लंबित उत्पादन प्रोत्साहन भत्ता तत्काल देने, बोनस भुगतान करने, वेतन विसंगतियों को दूर करने सहित आदि मांगों को विद्युतकर्मी आंदोलनरत थे।
शनिवार को लखनऊ में संगठन के पदाधिकारियों ने ऊर्जा मंत्री से वार्ता करने के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया और चेतावनी दी कि यदि पंद्रह दिन में मांगें पूरी नहीं हुई तो वह आंदोलन को फिर से शुरू किया जाएगा। इस मौके पर विनोद कुमार, रविंद्र प्रकाश, निशांत त्यागी, रवि कुमार, राजीव, रोबिन सिंह, सिकंदर यादव, अजय कुमार, संदीप, विजय शंकर कुशवाहा, प्रेम सिंह, विकेश, अरुण कुमार, जुगेंद्र सैनी, संजीव, ललित, नीरज, अबजेंद्र, विनय, कुलदीप शर्मा, तरुण शर्मा, अवधेश, प्रवीण यादव, शिव कुमार, रविंद्र, अरविंद, रवि कुमार, सुशील शर्मा, अब्दुल आशिक आदि मौजूद रहे। अधिशासी अभियंता ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि लखनऊ में संगठन के लोगों से ऊर्जा निगम के शीर्ष अधिकारियों से वार्ता हुई है। वार्ता में मांगें पूरी करने का आश्वासन दिए जाने पर हड़ताल खत्म हो गई है।