{"_id":"619beb8ff5cd4d0edd0084b0","slug":"strengthen-democracy-by-becoming-a-voter-youth-dm-shamli-news-mrt565941244","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता बनकर लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाएं युवा : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता बनकर लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाएं युवा : डीएम
विज्ञापन
कैराना मे विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वी0आर0सी0 के शुभारंभ पर डीएम को चित्?
- फोटो : SHAMLI
शामली। जनपद की शिक्षण संस्थाओं में एक साथ पूर्वाह्न 11 बजे मतदाता पंजीकरण केंद्रों का शुभारंभ किया गया। विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में मतदाता पंजीकरण केंद्र का शुभारंभ करते हुए डीएम जसजीत कौर ने युवाओं से कहा कि वे मतदाता बनकर राष्ट्र के लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाएं। उन्होंने कहा शिक्षा, करियर और लोकतांत्रिक भागीदारी ही युवाओं का भविष्य तय करेगी।
सोमवार को डीएम के निर्देश पर स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण के विशेष संक्षिप्त अभियान के लिए जनपद शामली के डिग्री कालेजों, इंटर कालेजों और पब्लिक स्कूलों में एक साथ मतदाता पंजीकरण केंद्रों का शुभारंभ कर नए मतदाताओं के पंजीकरण ऑफलाइन व ऑनलाइन किए गए। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कैराना में डीएम और एडीएम संतोष कुमार सिंह ने मतदाता पंजीकरण केंद्र का शुभारंभ किया।
डीएम ने सिग्नेचर कैंपेन का भी शुभारंभ किया। स्पोर्ट्स हाल में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने युवाओं से आह्वान किया कि वे श्रेष्ठ शिक्षा के साथ उज्जवल भविष्य चुनें और करियर में उच्चतम शिखर तक पहुंचे। स्वीप कोर्डिनेटर डॉ. अजय बाबू शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। एनएसएस की छात्राओं ने फीमेल इज फ्यूचर स्केच बनाकर डीएम को भेंट किया और फीमेल वोटर अभियान की शपथ ली।
विज्ञापन
चौ. मानसिंह राजकीय इंटर कालेज कंडेला में मतदाता पंजीकरण केंद्र का प्रधानाचार्य डॉ. अमित मलिक ने शुभारंभ किया। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी छह छात्राओं को वोट बनवाने के लिए फार्म भरवाकर जिला निर्वाचन कार्यालय भेजे गए। मौके पर शालिनी सिंघल, भावना, मीनू, जुगमंदर, देवराज, अंकित बालियान, अंकुर आदि मौजूद रहे। श्री जैन कन्या इंटर कालेज शामली में प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका ने मतदाता पंजीकरण केंद्र का शुभारंभ किया। पहले दिन 15 छात्राओं ने नए वोट बनवाने के लिए फार्म भरवाएं गए। इस दौरान छात्राओं में उत्साह का माहौल रहा।
सभी विद्यार्थी अपने वोट जरूर बनवाएं
वीवी इंटर कालेज शामली में मतदाता पंजीकरण केंद्र का शुभारंभ पूर्व प्रधानाचार्य हेमलाल गर्ग, पूर्व प्रबंधक संजय संगल, प्रधानाचार्य एसके आर्य और एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराग शर्मा ने किया। हेमलाल गर्ग ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में सभी का प्रतिभाग किसी ना किसी रूप में आवश्यक है। डॉ. अनुराग शर्मा ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं की उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, उनके वोट बनवाई जाएगी। पहले दिन पांच नए वोट का पंजीकरण किया गया। मौके पर प्रदीप आर्य, नरेंद्र शर्मा, राजनाथ सिंह, राजवीर सिंह, रजनीश कुमार, संदीप मित्तल, विनोद कुमार, शाहिद, मनु कर्णवाल, सुशील, श्रवण आदि मौजूद रहे। वीवी डिग्री कालेज शामली में प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर मतदाता पंजीकरण केंद्र का शुभारंभ किया। वीआरसी संयोजिका डॉ. छवि ने कार्यक्रम का संचालन कर युवाओं को नए वोट बनवाने के लिए प्रेरित किया। ईएलसी गिरीश नारायण यादव, डॉ. मंजू मगन, डॉ. नीना छोकरा, डॉ. प्रताप कुमार, डॉ. बबली, जयविंद्र तोमर, नारायण सिंह, डॉ. अरविंद कुमार, सावन कुमार मौजूद रहे।
चौधरी अतर सिंह डिग्री कॉलेज में जिला नोडल अधिकारी ईएलसी स्वीप डॉ. भूपेंद्र कुमार, डॉ. अजय कुमार प्राचार्य डॉ. नीरज रानी, वीआरसी कोऑर्डिनेटर विपिन मौर्य ने संयुक्त रूप से मतदाता पंजीकरण केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विचार गोष्ठी हुई, जिसका विषय स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका रहा। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक मतदाता पंजीकरण के लिए प्रेरित करने के साथ वोट डालने के लिए भी प्रेरित किया गया। इस दौरान 30 छात्राओं का मतदाता पंजीकरण फॉर्म भरे गए। संचालन अरविंद कुमार ने किया। छात्राओं मीनू सैनी, दामिनी, आशु, सायमा, अमरीन आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और रंगोली बनाकर छात्र-छात्राओं को मतदान करने के लिए जागरूक किया।
छात्राओं को पंजीकरण फार्म वितरित किए
हिंदू महिला महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. मंजू गर्ग ने मतदाता पंजीकरण केंद्र का शुभारंभ करते हुए छात्राओं को वोट बनवाकर मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। राजीव कुमार, ईएलसी डॉ. मोनिता रानी ने छात्राओं को पंजीकरण फार्म वितरित किए। जैन कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन बनत में मतदाता पंजीकरण केंद्र का उद्घाटन प्रबंधक दीपक जैन, प्राचार्या अनुपमा शर्मा, वीआरसी कोऑर्डिनेटर बृजेश कुमार, पूनम, अश्वनी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व से अवगत कराया गया।
नए वोट के पंजीकरण के लिए प्रेरित किया
हिंदू कन्या इंटर कालेज शामली में प्रधानाचार्या दीपाली गुप्ता ने मतदाता पंजीकरण केंद्र का शुभारंभ किया। कोर्डिनेटर मीनाक्षी ने छात्राओं को नए वोट के पंजीकरण के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज शामली में प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने मतदाता पंजीकरण केंद्र का शुभारंभ किया। श्री सत्यनारायण इंटर कालेज शामली में प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने मतदाता पंजीकरण केंद्र का शुभारंभ किया। मौके पर ईएलसी अनिल कश्यप, घनश्याम सारस्वत, सतीश आत्रेय, रामनाथ, शिव कुमार आदि मौजूद रहे। वैदिक इंटर कालेज कुरमाली में मतदाता पंजीकरण केंद्र कक्ष का उद्घाटन प्रदीप कुमार ने किया। मौके पर गंगा सागर शुक्ल, हरभजन सिंह, कैंपस एंबेसडर रितिका मौजूद रहे।
पंजीकरण करने के बाद ये बोलीं छात्राएं
श्री जैन कन्या इंटर कालेज शामली की कक्षा-12 की छात्रा मनीषा ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। निर्वाचक नामावली में प्रथम बार अपने मत का प्रयोग करना काफी उत्साहित कर रहा है कि राष्ट्र के निर्माण में पूर्ण भागेदारी करने का मौका मिलेगा। मेरा मत मुझे अधिकार देता है कि में एक ऐसे प्रत्याशी को चुन सकूं जो राष्ट्र हित के लिए हमेशा कार्य करेगा।
कक्षा-12 की छात्रा ऐमन ने कहा कि निर्वाचन नामावली में पहली बार मेरा नाम आ रहा है, इसकी मुझे बेहद खुशी है कि पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग कर राष्ट्र हित में यह मेरा प्रथम योगदान होगा, कि देश हित में कार्य करने वाले सही प्रत्याशी का चयन करने का मौका मिलेगा। लोकतंत्र के इस महापर्व पर मतदान में हिस्सा लेने के लिए उत्साहित हूं।

थानाभवन चौधरी अतर सिंह डिग्री कॉलेज में मतदाता पंजीकरण केंद्र के पर शुभारंभ रंगोली बनाते छात्र- फोटो : SHAMLI